साक्षी लॉकडाउन में तूने ये क्या किया, क्यों काट लिया धोनी का अंगूठा

धोनी की वाइफ साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और समय-समय पर फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। रविवार को साक्षी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम धोनी के साथ एक फोटो शेयर की है।

Update: 2020-04-20 06:19 GMT
साक्षी लॉकडाउन में तूने ये क्या किया, क्यों काट लिया धोनी का अंगूठा

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। इस दौरान आम लोग से लेकर खेल जगत के लोग भी अपने घरों में कैद हैं। इस दौरान टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ रांची में टाइम बिता रहे हैं। धोनी की वाइफ साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और समय-समय पर फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। रविवार को साक्षी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम धोनी के साथ एक फोटो शेयर की है।

यह भी पढ़ें: अब नेपाल में भी मस्जिद में मिल रहे कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

साक्षी ने धोनी के साथ शेयर की पिक्चर

साक्षी ने ये फोटो धोनी के साथ शेयर की है। इस फोटो में महेंद्र सिंह धोनी बिस्तर पर आराम करते नजर आ रहे हैं और उनका पैर साक्षी की गोद में है। इस फोटो में साक्षी धोनी को परेशान करती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, धोनी के हाथ में मोबाइल टैब है और वह उसमें बिजी हैं, इस दौरान साक्षी माही के पैर का अंगूठा अपने मुंह से काटने की कोशिश करती दिख रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए साक्षी न कैप्शन में लिखा किया, ऐसा समय जब आप मिस्टर स्वीटी का ध्याना पाना चाहते हों।

Full View

इससे पहले साक्षी ने अपने इंस्ट्राग्राम पर उनकी बेटी की एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें जीवा खेलती हुई नजर आ रही थीं। बता दें कि जीवा धोनी इतने कम उम्र से ही एक सेंसेशन बन गई हैं। वो जहां भी जाती हैं सारी लाइमलाइट अपनी तरफ आकर्षित कर लेती हैं।

Full View

यह भी पढ़ें: बंपर भर्तियां: कोरोना वॉरियर बनने के लिए आखिरी मौका आज ही, जल्द करें अप्लाई

IPL को किया गया स्थगित

गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान खेल से जुड़ी तमाम गतिविधियां बंद पड़ी हुई हैं या फिर कैंसिल कर दी गई हैं। वहीं 29 मार्च से शुरु हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस IPL के साथ ही धोनी की क्रिकेट के मैदान पर वापसी होने वाली थी। लेकिन अब लगता है कि माही को खेलते हुए देखने के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

Full View

यह भी पढ़ें: बाप रे, जन्म लेते ही कोरोना की चपेट में आई मासूम, इतना खतरनाक है ये वायरस!

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News