MS Dhoni: महेन्द्र सिंह धोनी को अपनी नई हेयर स्टाइल से हो रही है दिक्कत, लेकिन नहीं बदलेंगे अभी, जानें क्यों?- खुद धोनी ने किया खुलासा

MS Dhoni: महेन्द्र सिंह धोनी ने कुछ दिनों से नई हेयर स्टाइल रखी है। जिससे धोनी को अब अपनी इस हेयर स्टाइल से काफी मुश्किल हो रही है।

Report :  Kalpesh Kalal
Update: 2023-12-28 07:33 GMT

MS Dhoni (Source_Social Media)

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को साल 2020 में ही अलविदा कह दिया था। इसके बाद से वो भले ही आईपीएल के अलावा कहीं भी मैदान में खेलते नजर नहीं आते हैं, लेकिन उनकी दीवानगी अभी भी वैसी ही कायम है, जैसा वो मैदान में खेलते हुए रखते थे। उनके आज भी एक दीदार के लिए फैंस कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं।

फैंस को खूब लुभा रहा है धोनी का नया हेयर स्टाइल

भारतीय क्रिकेट के आइडल महेन्द्र सिंह धोनी ने पिछले कुछ दिनों से अपने लुक में बड़ा बदलाव किया है। वो पिछले कुछ दिनों से नए हेयर स्टाइल में नजर आ रहे हैं। लंबे बालों के साथ धोनी इस हेयर स्टाइल में काफी डेशिंग दिख रहे हैं। जिस लुक में उन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। माही का ये नया हेयर स्टाइल उनके फैंस को दिलों-दिमाग में बस चुका है। उनका ये नया अंदाज और लुक फैंस को पूरी तरह से लुभा रहा है।

नई हेयर स्टाइल में धोनी को हो रही है काफी दिक्कतें

भले ही ये हेयरस्टाइल धोनी के फैंस को तो पसंद आ रहा है, लेकिन उन्हें इस नए हेयर स्टाइल से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारत के इस पूर्व लीजेंड कैप्टन ने लंबे सुनहरे बालों से फैंस को पूरी तरह से अपनी तरफ ध्यान खींच लिया है, लेकिन उन्हें इन बालों से इतनी ज्यादा मुश्किल होती है कि उन्हें खुद ये खुलासा करना पड़ा। धोनी को इस हेयर स्टाइल से काफी परेशानी तो उठानी पड़ रही है, लेकिन उन्होंने साफ किया है कि वो अपनी इस नई हेयर स्टाइल को कुछ दिनों तक और रखेंगे, क्योंकि ये उनके फैंस को पसंद आ रहा है।

धोनी को नई हेयर स्टाइल से दिक्कत, लेकिन फैंस के लिए नहीं करेंगे चेंज

भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां पर उन्होंने अपनी हेयर स्टाइल को लेकर कहा कि, ''जब मैं एड फिल्म्स के लिए जाता था तो करीब 20 मिनट में तैयार हो जाता था। इसमें मेकअप से लेकर सब कुछ शामिल रहता था। लेकिन अब इसी के लिए एक घंटे और पांच मिनट या एक घंटे और 10 मिनट लगते हैं। यह बहुत ही बोरिंग है कि आप एक घंटे कुर्सी पर बैठे रहो। लेकिन जो मेरे सारे फैंस उन्हें नया हेयर स्टाइल काफी पसंद आया है। इसलिए मैं कोशिश में हूं कि इसे कुछ दिन तक रखूं। लेकिन इसको मेंटेन करना काफी मुश्किल है।''

Tags:    

Similar News