MS Dhoni: बिगबॉस के इस फेमस स्टार संग, धोनी कर रहे New Year का वेलकम, यहां देखें फोटोज....

Ms Dhoni: हाल ही में साक्षी धोनी ने क्रिकेटर के साथ एक पार्टी की तस्वीर शेयर की है। इस पार्टी में कई फिल्मी सितारे और चर्चित चेहरे भी शामिल रहें।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2023-12-31 12:15 GMT

Ms Dhoni with Sakshi Singh Dhoni (Pic Credit -Instagram)

Ms Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी किसी न किसी तरह से हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। माही खुद तो सोशल मीडिया पर बहुत ही लंबे अंतराल में पोस्ट शेयर करते है। लेकिन उनकी पत्नी सोशल मीडिया पर डेली अपडेट साझा करती रहती है। हाल ही में साक्षी धोनी ने क्रिकेटर के साथ एक पार्टी की तस्वीर शेयर की है। इस पार्टी में कई फिल्मी सितारे और चर्चित चेहरे भी शामिल रहे। ताजिकिस्तान के गायक अब्दु रोज़िक भी अभी दुबई में है। जिन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के साथ पोज देते हुए मुस्कुरा रहे हैं। 

फिल्मी सितारों के साथ धोनी ने सेलिब्रेट किया New Year Eve

अब्दु ने इंस्टाग्राम पर माही और साक्षी धोनी के साथ पार्टी करते हुए तस्वीर शेयर की। धोनी पार्टी में ब्लैक-व्हाइट प्रिंटेड जींस के साथ ब्लैक शर्ट पहने दिखे। अब्दु अपने सिग्नेचर ब्लेज़र लुक में नजर आए। ऋषभ पंत भी ऑल ब्लैक में दिखे। साक्षी व्हाइट कलर के खूबसूरत ड्रेस में आग लगाते दिखी। पार्टी इव दुबई की किसी क्लब में आयोजित किया गया। जहां नूपुर सैनन, कीर्ति सैनन, वरुण धवन कई फिल्मी स्टार भी मौजूद रहे। सभी सेलिब्रिटी ने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से स्टोरी शेयर कर फोटोज फैंस के साथ शेयर की है।


अब्दु ने माही के साथ शेयर की फोटो

एक और भाग्यशाली धोनी फैन अब्दु रोज़िक, जो एक सोशल मीडिया प्रभावशाली और गायक हैं, ने क्रिकेट के उस्ताद से मिलने का सपना देखा। अपने प्रशंसकों के साथ इस अनमोल पल की एक झलक साझा की। तस्वीर शेयर करते हुए अब्दु ने लिखा, 'माही'। प्रक्रिया नतीजों से ज्यादा महत्वपूर्ण है। और अगर आप प्रक्रिया का ध्यान रखेंगे तो आपको नतीजे मिलेंगे!


जैसे ही तस्वीर अपलोड की गई, फैंस ने कॉमेंट सेक्शन में खूब टिप्पणियां की। एक यूजर ने लिखा, “थाला किसी कारण से।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "अब्दु के साथ माही।" न सिर्फ धोनी बल्कि उनकी पत्नी साक्षी और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अब्दु के साथ पोज दिया। एमएस धोनी, साक्षी और पंत आईपीएल 2024 नीलामी के बाद से दुबई में ही हैं। जो 19 दिसंबर को कोका-कोला एरिना में आयोजित किया गया था।




आईपीएल 2023 में माही का दिखा बेहतरीन फॉर्म

धोनी को आखिरी बार आईपीएल 2023 के दौरान मैदान पर देखा गया था। जहां उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को रिकॉर्ड-पांचवां खिताब दिलाया था। मैच के दौरान CSK के कप्तान गोल्डन डक पर आउट हो गए थे। फिर रवींद्र जड़ेजा ने 6 गेंदों में 15 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। कैप्टन कूल पूरे सीज़न में अच्छे फॉर्म में दिखे। उन्होंने अपनी टीम के लिए कई फिनिशिंग पारियाँ खेलीं। धोनी ने सीजन में 182.45 के स्ट्राइक रेट से 3 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए।

Tags:    

Similar News