MS Dhoni से उनके ही पूर्व बिजनेस पार्टनर ने की करोड़ों की धोखाधड़ी, फाइल हुआ पुलिस केस

MS Dhoni: एमएस धोनी के मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वाश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। क्रिकेट अकादमी चलाने के लिए साल 2017 में धोनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था। उसी समझौते पर धोनी ने अपने पार्टनर पर पुलिस केस फाइल किया है।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update:2024-01-05 15:27 IST

MS Dhoni(Pic Credit-Social Media)

MS Dhoni: अरका स्पोर्ट्स के मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वाश के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज किया गया है। दिवाकर ने कथित तौर पर विश्व स्तर पर क्रिकेट अकादमी (Cricket Academy) चलाने के लिए साल 2017 में धोनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया। लेकिन समझौते के अनुसार बनाए गए शर्तों में, कुछ उल्लिखित शर्तों पर कायम नहीं रहे। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2017 में क्रिकेट अकादमी सौदे में अनबन को लेकर अर्का स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के दो अधिकारियों के खिलाफ रांची में आपराधिक मामला दर्ज करवाया है।

धोनी को क्यों करनी पड़ी पुलिस केस फाइल?

अरका स्पोर्ट्स (Arka Sports) के समझौते की शर्तों के अनुसार फ्रेंचाइजी शुल्क का भुगतान करने और लाभ साझा करने के लिए दबाव बनाया गया था। जिसे कथित तौर पर पूरा नहीं किया गया। बार-बार याद दिलाने के बावजूद, समझौते में निर्दिष्ट नियमों और शर्तों की कथित तौर पर अवहेलना की गई। जिसके कारण धोनी को 15 अगस्त, 2021 को फर्म को दिए गए अधिकार पत्र (Authorization Letter) को रद्द करना पड़ा। धोनी ने कई कानूनी नोटिस भी भेजे, लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ।

15 करोड़ का घपला 

विधि एसोसिएट्स (Vidhi Associates) के माध्यम से धोनी का प्रतिनिधित्व करने वाले दयानंद सिंह ने कहा कि अरका स्पोर्ट्स ने उन्हें धोखा दिया। जिसके परिणामस्वरूप 15 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पूर्व क्रिकेट कप्तान को हुआ है। इस नुकसान के बाद माही ने पुलिस कंप्लेन कर अपने पार्टनर पर पुलिस केस दर्ज करने का फैसला लेकर उसपर अमल किया।

कई बड़े रिकॉर्ड के साथ धोनी ने क्रिकेट को कहा था अलविदा

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अप्रत्याशित स्वभाव और अटूट देशभक्ति का परिचय देते हुए 15 अगस्त, 2020 को संन्यास की घोषणा कर फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी की यात्रा असाधारण थी। दिसंबर 2004 में डेब्यू करने से लेकर अगस्त 2020 में अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा तक, धोनी ने खेल पर एक छाप छोड़ी है। माही ने कुल 90 टेस्ट मैचों में 4876 रन बनाए और उनका वनडे रिकॉर्ड भी प्रभावशाली रहा है, जिसमें 350 मैचों में 10,773 रन बनाए गए थे। स्टंप के पीछे, धोनी एक ताकतवर विकेटकीपर खिलाड़ी थे, जिन्होंने 829 शिकार के साथ तीसरे सबसे सफल अंतरराष्ट्रीय विकेटकीपर के रूप में अपना करियर समाप्त किया।

Tags:    

Similar News