ODI World Cup 2023 Jersey: टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जर्सी पर 'तिरंगा' BCCI ने Video जारी कर दिखाया झलक, यहां देखें वीडियो..

ODI World Cup 2023 Jersey: बीसीसीआई के आधिकारिक किट प्रायोजक (Official Kit Sponsor)एडिडास ने वर्ल्ड कप में इस्तेमाल होने वाली जर्सी के कंधे पर तीन धारियों के जगह तिरंगे का इस्तेमाल किया है। यहां देखें वीडियो...

Update: 2023-09-20 10:35 GMT

ODI World Cup 2023 Jersey: भारतीय क्रिकेट टीम(Team India) घरेलू मैदान पर मेगा इवेंट वर्ल्ड कप में दुनिया के दूसरे टीमों से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2023(ICC Men's ODI World Cup 2023) 5 अक्टूबर को शुरू होगा। एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका पर प्रमुख जीत हासिल की। एशिया कप की ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया ने घोषणा की कि वे खिताब जीतने के लिए उत्साही हैं। भारत ने 2013 के बाद से कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है। आखिरी वर्ल्ड कप जीत 2011 में आई थी जब एमएस धोनी की नेतृत्व वाली टीम ने टूर्नामेंट जीता था। 

वर्ल्ड कप एंथम के साथ जर्सी भी जारी

वनडे वर्ल्ड कप का आधिकारिक एंथम(Official World Cup Anthem)20 सितंबर को लॉन्च किया गया था। जिसका टाइटल 'दिल जश्ने बोले' है, इसके साथ रणवीर सिंह मुख्य कलाकार हैं। वीडियो में लोकप्रिय सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर और युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा भी हैं।

एंथम लॉन्च होने के साथ ही, एडिडास जोकि टीम इंडिया के लिए आधिकारिक किट पार्टनर(Official Kit Partner) हैं। ने टीम इंडिया की जर्सी लॉन्च वीडियो का जारी किया। जिसे बीसीसीआई(BCCI ) ने भी अपने एक्स प्लेटफार्म से शेयर किया है। वीडियो में पॉपुलर रैपर रफ्तार ने अपने रैप और आवाज का जादू चलाया है। रैप को '3 का ड्रीम' टाइटल कहा गया है, जो दर्शाता है कि भारत 1983 और 2011 के बाद अपनी तीसरी वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी कितनी बुरी तरह जीतने के लिए ज़िद पर अड़ा हुआ है।

यहां देखें वीडियो..

वीडियो में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, उप-कप्तान हार्दिक पंड्या और बल्लेबाज विराट कोहली समेत टीम इंडिया के अन्य सभी सदस्य मौजूद हैं। टीम के अन्य सदस्य जैसे कुलदीप यादव, शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा भी वीडियो का हिस्सा हैं। बीसीसीआई और एडिडास दोनों ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) के ऑफिशियल हैंडल पर वीडियो शेयर किया है।

जर्सी पर तिरंगे का निशान

भारतीय खिलाड़ियों के जर्सी पर कंधे के दोनो ओर पर तिरंगे की धारियां बनी हुई है। जिन्हें खिलाड़ी वीडियो में पहने दिख रहे हैं। एडिडास ने अपने बयान में उल्लेख किया है कि वे कंधों पर तीन सफेद धारियों को जीवंत तिरंगे से बदल रहे हैं। उन्होंने कहा, "बीसीसीआई का लोगो गर्व से दो सितारों से युक्त है, जो 1983 और 2011 में भारत की ऐतिहासिक वनडे जीत का प्रतीक है।" 

भारतीय टीम की चुनौती , बेहतर स्पिनर की तलाश जारी

वर्ल्ड में भारत की चुनौती कड़ी होगी। टीम की तैयारी काफी बेहतर है और एक मजबूत टीम बनाई है। टीम में काफी तर्क और समझ साफतौर पर झलक रही है। भारत ने ऑफ स्पिनर और ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया है। साथ ही आर अश्विन को भी टीम में वापस बुलाया है जो 22 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला करने में साथ होंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत अभी भी एक बेहतर स्पिनर की तलाश में है। जो नंबर 8 पर बल्लेबाजी भी कर सके। अक्षर पटेल वर्तमान में वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं, उन्हें वही काम करने के लिए चुना गया है, लेकिन उनकी चोट ने मेन इन ब्लू को विकल्प ढूंढने के लिए मजबूर कर दिया है।

Tags:    

Similar News