Pink Ball Test: पंत ने रचा इतिहास, तूफानी अर्धशतक जड़कर तोड़ा इस दिग्गज का रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने लगाई फाटेस्ट हॉफ सेंचुरी। कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ रचा इतिहास।

Written By :  Divyanshu Rao
Update: 2022-03-13 13:08 GMT

ऋषभ पंत (फोटो:ट्विटर)

IND VS SL Test Match: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा डे नाइट टेस्ट मैच बंगलौर में खेला जा रहा है। पिंक बॉल टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारत के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ इतिहास रचा है।

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पिंक बॉल टेस्ट मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 28 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। ऋषभ पंत ने 28 गेंदों पर सात चौके और दो छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए।

पंत ने जैसे ही 28वीं गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया, वैसे ही ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। ऋषभ पंत ने कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

ऋषभ पंत की तस्वीर (फोटो:ट्विटर)

पंत से पहले इन खिलाड़ियों ने जड़ा कम गेंदों पर अर्धशतक 

ऋषभ पंत से पहले कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में साल 1982 में पाकिस्तान के खिलाफ महज 30 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। कपिल देव के बाद पिछले साल 2021 में शार्दुल ठाकुर ने इंग्लैंड के खिलाफ 31 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था।

शार्दुल ठाकुर ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 32 गेंदों पर बनाए गए अर्धशतक के रिकॉर्ड को ब्रेक किया था। महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2008 में 32 गेंदों पर 50 रनों से अधिक का पारी खेली थी। 

करीब 14 सालों पर ऋषभ पंत ने भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड को ब्रेक किया। पंत ने कपिल देव से दो गेंद कम लेकर अपने अर्धशतक को पूरा किया। 

दूसरे पिंक बॉल टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारतीय टीम ने पहली पारी में 143 रनों की बढ़त के बाद दूसरी पारी में खबर लिखे जाने तक 46 ओवर में पांच विकेट पर 197-5 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम श्रीलंका पर 340 रनों की बढ़त बना ली है। 

Tags:    

Similar News