एशिया कप से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, कोच राहुल द्रविड़ हुए कोरोना पॉजिटिव

Rahul Dravid Corona Positive: एशिया कप की शुरुआत होने में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। लेकिन उससे पहले टीम इंडिया की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने से टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा था। अब भारतीय टीम के लिए एक और बुरी खबर है। टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-08-23 06:09 GMT

Rahul Dravid Corona Positive

Rahul Dravid Corona Positive: एशिया कप की शुरुआत होने में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। लेकिन उससे पहले टीम इंडिया की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने से टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा था। अब भारतीय टीम के लिए एक और बुरी खबर है। टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अब वो एशिया कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

टीम इंडिया की बढ़ गई मुश्किलें:

रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया इस बार कप जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। लेकिन अब भारतीय टीम की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को भारतीय टीम एशिया कप के लिए UAE रवाना होने वाली थी। उससे पहले भारतीय क्रिकेट फैंस को इस बुरी खबर का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब राहुल द्रविड़ की सेवा भारतीय टीम को नहीं मिल पाएगी। इससे टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई। एशिया कप के बाद टीम इंडिया का विश्वकप के लिए चयन होने वाला है। लेकिन इस बड़े टूर्नामेंट में हेड कोच के बिना टीम इंडिया के लिए अब अग्निपरीक्षा रहने वाली होगी। बता दें पूर्व भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को नवंबर 2021 में टीम इंडिया का मुख्य कोच बनाया गया था।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए दिया गया था आराम:

गौरतलब है कि टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ को जिम्बाब्वे दौरे के लिए आराम दिया गया था। द्रविड़ की जगह जिम्बाब्वे दौरे पर कोचिंग की जिम्मेदारी वीवीएस लक्ष्मण को सौंपी गई थी। इस दौरे पर भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि क्या राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के साथ एशिया कप का हिस्सा रहेंगे या नहीं..? अगर द्रविड़ कोरोना के चलते टीम के साथ नहीं जाएंगे तो एक बार फिर वीवीएस लक्ष्मण को यह बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

27 अगस्त से शुरू होगा एशिया कप:

बता दें एशिया कप का आयोजन इस बार UAE में हो रहा है। लेकिन आर्थिक संकट के चलते इसे यूएई में स्थानांतरित कर दिया गया था। श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले इस एशिया कप में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के पास रहेगी। 27 अगस्त को एशिया कप का पहला मुकाबला खेला जाएगा। जबकि भारत का पहला मुकाबला 28 अगस्त को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान टीम से होगा। 

Tags:    

Similar News