सीएसके एलिमिनेट होते ही MS Dhoni पहुंचे अपने घर, देखें वीडियो

RCB vs CSK Match MS Dhoni Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची से एमएस धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है

Update: 2024-05-19 13:21 GMT

RCB vs CSK Match MS Dhoni  (Photo. Social Media)

RCB vs CSK Match MS Dhoni: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शनिवार (18 मई 2024) को मिली रोमांचक हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। एलिमिनेट होने के अगले ही दिन एमएस धोनी अपने घर रांची रवाना हो गए। झारखंड की राजधानी रांची से उनका एक वीडियो सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके सभी फैंस भी इस वीडियो को खूब समर्थन दे रहे हैं।

रांची पहुंचे MS Dhoni

आपको बताते चलें कि बीती रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एक रोमांचक मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रनों से हार मिली। हार तो बेशक 27 रनों से हुई थी, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कुछ कम ही मेहनत करनी थी। इसके बावजूद भी सीएसके की टीम कई सालों बाद एक बार फिर से प्लेऑफ की दौड़ से एलिमिनेट हुई। टीम ने इस बार एमएस धोनी के नेतृत्व में टूर्नामेंट नहीं खेला था।

मैच के आखिरी क्षणों में एमएस धोनी भी क्रीज पर खड़े थे और उन्होंने कई आक्रामक प्रहार भी किए थे। एक समय के लिए फैंस को यह भी लगा कि चेन्नई सुपर किंग्स आसानी से प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए सफल होगी। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के आउट होने के बाद गेम पूरी तरीके से आरसीबी के पक्ष में चला गया और यश दयाल ने अपने करिश्माई ओवर के चलते आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचा दिया। चेन्नई को मिली इस हार के बाद माही को कुछ देर के लिए इमोशनल भी दिखाई दिए।

गौरतलब है कि भावुक महेंद्र सिंह धोनी मैच के बाद बिना कोई गहरी स्टेटमेंट दिए रांची के लिए रवाना हो गए। हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, वीडियो रांची एयरपोर्ट का बताया जा रहा है। जब एमएस धोनी कार में बैठकर अपने निवास स्थान की ओर जा रहे हैं। वीडियो पर उनके तमाम फैंस की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है। एमएस धोनी आईपीएल से पहले ही तकरीबन 9 महीने से अपने घर पर ही थे।


Tags:    

Similar News