Tokyo Olympics 2021: रोजर फेडरर ने टोक्यो ओलंपिक गेम से अपना नाम लिया वापस, जाने क्या है वजह

Tokyo Olympics 2021: विश्व के मशहूर टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर टोक्यो ओलंपिक गेम से बाहर हो गए हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update:2021-07-13 23:23 IST

रोजर फेडरर ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Tokyo Olympics 2021: विश्व के मशहूर टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर टोक्यो ओलंपिक गेम से बाहर हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद रोजर फेडरर (Roger Federer) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से दी है। बता दें को रोजर फेडरर को घुटने में चोट लग गई है। जिसके वजह से उन्हें टोक्यों ओलंपिक से बाहर निकाल दिया गया है। रोजर फेडरर ने ट्वीट कर लिखा है कि, 'विंबलडन खेल के दौरान मैं दुर्घटना का शिकार हो गया। मेरे घुटनों में गंभीर चोट लगी है। जिसे देखते हुए मैंने फैसला लिया है कि अब मुझे टोक्यो ओलंपिक गेम से निकाल दिया जा।

बता दें कि रोजर फेडरर से पहले भी कई टेनिस खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक से निकलने का फैसला लिए है। लाल बजरी के बादशाह के नाम से मशहूर टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल भी इससे पहले अपना नाम टोक्यो ओलंपिक से वापस ले चुके हैं। इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के डॉमिनिक थिएम भी अपना नाम टोक्यो ओलंपिक से वापस ले चुके हैं। और राफेल नडाल और थिएम विंबलडन भी अपना नाम टोक्यों ओलंपिक से वापस ले चुके हैं।

नोवाक जोकोविच के पास अच्छा मौका

आपको बता दें कि विश्व की नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के पास 'गोल्डन स्लैम' को कंप्लीट करने के लिए सबसे सुनहरा मौका है। फिलहाल वह टोक्यो ओलंपिक गेम में खेलने के लिए की पक्का फैसला नहीं लिए हैं। नोवा जोकोविच कोरोना और टोक्यो ओलंपिक गेम में लगे प्रतिबंधों के कारण अनिश्चय की स्थिति में है। रविवार को विंबलडन का खिताब अपने नाम करने के बाद नोवाक ने कहा था कि, ' फिलहाल मुझे टोक्यो ओलंपिक गेम का हिस्सा बनने के बारे में सोचना होगा। मैं शुरू से ही टोक्यो ओलंपिक गेम में भाग लेने वाली थी लेकिन कोरोना को देखते हुए अभी कुछ तय नहीं हुआ है।

हुबर्ट हुर्काज ने तोड़ा था रोजर फेडरर सपना

बताते चलें कि हुबर्ट हुर्काजने रोजर फेडरर को विबंलडन में मात दिया था।  इसके साथ ही रोजर फेडरर का 21वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना चूर चूर हो गया। हुबर्ट हुर्काज पहली बार में ने रोजर फेडरर को 6-3, 7-6 (4), 6-0 से हराकर।

Tags:    

Similar News