ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में रोहित शर्मा के निशाने पर रहेगा ये बड़ा रिकॉर्ड...

Rohit Sharma T20 Records: मोहाली क्रिकेट स्टेडियम पर मंगलवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। एशिया कप में सुपर 4 में हार के बाद भारतीय टीम एक बार फिर अपने नए अभियान की शुरुआत करने जा रही है।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-09-19 13:35 GMT

Rohit Sharma T20 Records: मोहाली क्रिकेट स्टेडियम पर मंगलवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। एशिया कप में सुपर 4 में हार के बाद भारतीय टीम एक बार फिर अपने नए अभियान की शुरुआत करने जा रही है। यह सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम मानी जा रही है। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पास अपना प्रदर्शन सुधारने का बड़ा मौका है। टीम इंडिया के प्लेयर इस मौके को पूरी तरह से भुनाने की कोशिश करेंगे।

रोहित शर्मा के निशाने पर ये बड़ा रिकॉर्ड:

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टी-20 मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में कीवी बल्लेबाज़ मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ा है। लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में उनके निशाने पर गुप्टिल का एक और बड़ा रिकॉर्ड रहने वाला है। इस मैच में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड रोहित शर्मा से बस कुछ ही दूर है। वह अगर दो छक्के लगा लेते हैं तो यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में होने वाले टी-20 में उनके पास यह रिकॉर्ड अपने नाम करने का बड़ा मौका रहेगा।

गप्टिल के नाम है सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड:

बता दें टी-20 में मार्टिन गुप्टिल और रोहित शर्मा के बीच बहुत ही कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है। टी20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभी न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल के नाम दर्ज है। कीवी बल्लेबाज़ गुप्टिल ने 121 मुकाबलों में 172 छक्के लगाए हैं। वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 136 मैचों में 171 छक्के लगाकर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। इस मामले में तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज़ क्रिस गेल का नाम आता है, गेल ने टी-20 में 124 छक्के लगाए हैं।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच पांचवें स्थान पर:

बता दें इस मामले में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान आरोन फिंच का नाम भी सूची में शामिल है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिंच ने अपने करियर के 92 टी-20 मैचों में 117 छक्के लगाए हैं। ऐसे में फिंच के पास भी इस सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे नम्बर पर आने का अच्छा मौका है। इस लिस्ट में चौथे स्थान पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन काबिज है। मॉर्गन ने अपने टी-20 करियर में 120 छक्के लगाए हैं

टी20 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी:

मार्टिन गप्टिल: 172

रोहित शर्मा: 171

क्रिस गेल: 124

इयोन मोर्गन: 120

आरोन फिंच: 117

Tags:    

Similar News