Dhoni की गलत नकल करने पर Rohit Sharma ने लगाई Axar Patel की क्लास

Rohit Sharma Kapil Sharma Show: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने अलग अंदाज में कारण जाने जाते हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update:2024-10-04 14:00 IST

Sports, Cricket, Rohit Sharma, Axar Patel, Suryakumar Yadav, Ind vs NZ, Rohit Sharma The Kapil Sharma show

Rohit Sharma Kapil Sharma Show: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने अलग अंदाज में कारण जाने जाते हैं। हाल ही में भारतीय कप्तान अपने कुछ साथ खिलाड़ियों के साथ टीवी का पॉपुलर शो The Kapil Sharma Show के सेट पर पहुंचे। जहां उन्होंने खूब मस्ती की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Rohit Sharma ने लगाई Axar Patel की क्लास  

Rohit Sharma का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित Axar Patel पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित जो है अक्षर पटेल द्वारा एमएस धोनी की गलत नकल करने पर भड़क गए। इसके बाद रोहित ने मजाक में अक्षर की आलोचना भी कर दी। रोहित का ये वीडियो नेटफिलिक्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

बता दें कि, भारतीय टीम कपिल शर्मा शो पर पहुंची थी। इस शो में कप्तान रोहित शर्मा के साथ अक्षर पटेल, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह शामिल हुए। होस्ट और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने क्रिकेटरों के साथ मजेदार बातचीत की और गेम भी खेला। गेम में, रोहित को अक्षर की एक्टिंग के आधार पर एक क्रिकेटर के नाम का अनुमान लगाना था।


दरअसल रोहित ने पहले से कार्ड नहीं देखा था तो उन्हें अक्षर पटेल द्वारा की गई एक्टिंग से खिलाड़ी को पहचाना था लेकिन वे धोनी को नहीं पहचान पाए। अक्षर पटेल ने वर्ल्ड कप 2011 में धोनी द्वारा लगाए छक्के की एक्टिंग की, लेकिन रोहित इसे नहीं पहचान सके। तभी सूर्यकुमार यादव भी धोनी के आइकाॅनिक हेलिकाॅप्टर शाॅट की एक्टिंग करते हैं, तो रोहित तुरंत MSD का नाम लेते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि, अगर धोनी को पहचानना है तो हेलिकाॅप्टर घुमाओ ना।

बता दें कि, रोहित शर्मा भारतीय टीम की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। जिसकी शुरुआत 16 अक्टूबर से बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी में होगी। वहीं इस सीरीज का दूसरा मैच पुणे, तो तीसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

Tags:    

Similar News