सानिया-हिंगिस ने जीता इटालियन ओपन, क्ले कोर्ट पर जोड़ी की पहली जीत

Update: 2016-05-16 02:31 GMT

रोमः टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने रविवार को एक संघर्षपूर्ण मैच में इकटेरिना मकरोवा और इलेना वेसनिना की जोड़ी को हराकर डब्ल्यूटीए इटालियन ओपन में महिला युगल का खिताब जीता। ये इस जोड़ी की क्ले कोर्ट पर पहली खिताबी जीत भी है।

डेढ़ घंटे तक जारी रही जद्दोजहद

-सानिया और हिंगिस को शीर्ष वरीयता हासिल थी।

-मकारोवा-वेसनीना की रूसी जोड़ी से था मुकाबला।

-डेढ़ घंटे तक चले मैच में 6-1, 6-7, 10-3 से जीत दर्ज की।

-फरवरी के बाद सानिया और हिंगिस ने अपना पहला खिताब जीता।

फ्रेंच ओपन पर है निगाह

विंबलडन, यूएस ओपन और ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने वाली सानिया और हिंगिस की निगाह अब फ्रेंच ओपन जीतकर लगातार चारों ग्रैंडस्लैम जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम करने पर है। सानिया का यह 37वां युगल खिताब है जबकि हिंगिस ने अपना 55वां खिताब हासिल किया।

फाइनल में जोरदार थे प्रतिद्वंद्वी

-वेसनिना ने कुछ अच्छे रिटर्न किए। इससे स्कोर 5-5 से बराबरी पर पहुंच गया।

-टाईब्रेक में रूसी जोड़ी ने शुरू में ही 4-0 की बढ़त बना ली।

-सानिया और हिंगिस ने स्कोर 4-5 करके वापसी की।

-सानिया और मार्टिना हिंगिस ने 8-3 से बढ़त बनाकर रूसी टीम पर दबाव बना दिया था।

Tags:    

Similar News