टी-20 विश्वकप 2022 का पहला शतक, बांग्लादेश के खिलाफ रिली रोसो ने 52 गेंद में ठोकी सेंचुरी

Rilee Rossouw Century: टी20 विश्व कप 2022 में गुरुवार को अफ़्रीकी बल्लेबाज़ रिली रोसो ने बड़ा धमाका किया। सुपर 12 में बांग्लादेश के खिलाफ रिली रोसो की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-10-27 04:51 GMT

Rilee Rossouw Century

Rilee Rossouw Century: टी20 विश्व कप 2022 में गुरुवार को अफ़्रीकी बल्लेबाज़ रिली रोसो ने बड़ा धमाका किया। सुपर 12 में बांग्लादेश के खिलाफ रिली रोसो की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली। इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फ़ैसला किया है। कप्तान तेम्बा बावुमा का विकेट जल्दी गिर जाने से एक बार अफ़्रीकी टीम कुछ दबाव में नज़र आई। लेकिन उसके बाद रिली रोसो ने चौक्कों-छक्कों की झड़ी लगा दी। रिली रोसो ने 52 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इसमें उन्होंने 7 चौके और इतने ही छक्के भी लगाए। इस महीने ये इनका दूसरा टी-20 शतक हो गया है। इससे पहले भारत के खिलाफ भी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए रोसो ने सैकड़ा जड़ा था। टी-20 विश्वकप 2022 का यह पहला शतक हो गया है।

डी कॉक के साथ मिलकर जोड़े 168 रन:

अफ्रीका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। कप्तान तेम्बा बावुमा की फॉर्म इस मैच में भी ख़राब ही रही। पहले ही ओवर में बावुमा 2 रन बनाकर तस्कीन अहमद का शिकार बन गए। लेकिन उसके बाद डी कॉक और रिली रोसो ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 168 रन जोड़ दिए। डी कॉक 38 गेंदों पर 63 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन दूसरी तरफ रिली रोसो का तूफ़ान जारी रहा। उन्होंने बांग्लादेशी गेंदबाज़ों की धज्जियां उड़ा दी। अपनी पारी में रोसो ने आठ छक्के लगाए। रोसो ने 56 गेंदों पर 109 रनों की तूफानी पारी खेली। आखिरकार बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने रोसो को पवेलियन का रास्ता दिखाया। लेकिन तब तक वो अपना काम कर चुके थे।   

टीम इंडिया के गेंदबाजों के होश उड़ा चुके हैं रोसो:

इस महीने में ये रिली रोसो का दूसरा टी-20 शतक हो गया है। हाल ही में भारत दौरे पर अंतिम टी-20 मैच में रोसो का तूफ़ान देखने को मिला था। बाएं हाथ के बल्लेबाज रोसो ने भारत के खिलाफ 48 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से शतक जड़ा। इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट 208.33 का था। रोसो ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार शतक भारत के खिलाफ ही जड़ा था। अब बांग्लादेश के खिलाफ ये उनके करियर का दूसरा टी-20 शतक हो गया है।  

BAN vs SA की प्लेइंग 11:

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो, सौम्य सरकार, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, मेहदी हसन, नूरुल हसन, मोसादेक हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और हसन महमूद।

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रिली रोसो, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे और लुंगी एनगिडी।

Tags:    

Similar News