IPL 2025: क्या अब Mumbai Indians के लिए नहीं खेलेंगे Suryakumar Yadav

IPL 2025: क्रिकेट की दुनिया में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का अलग ही क्रेज है। वहीं IPL 2025 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update:2024-09-11 20:01 IST

Sports, Suryakumar Yadav, Mumbai Indians 

IPL 2025: क्रिकेट की दुनिया में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का अलग ही क्रेज है। वहीं IPL 2025 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि, इस बीच मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चाएं तेज हैं कि, सूर्यकुमार यादव अब मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेलेंगे। 

क्या Mumbai Indians के लिए नहीं खेलेंगे Suryakumar Yadav 

दरअसल IPL 2025 शुरू होने से पहले ही सूर्यकुमार यादव को लेकर चर्चा तेज है कि, सूर्यकुमार यादव अगले आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेलेंगे। बता दें कि, सूर्या कई साल से मुंबई इंडियंस के लिए खेलते आएं हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव का अगले आईपीएल के लिए मुंबई की टीम में ना होना MI के लिए मुश्किलें खड़ा कर सकती है। हालांकि, MI के एक सूत्र ने इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है।


इसी बीच आईपीएल रिटेंशन से पहले ही MI ने सूर्या को लेकर सामने आ रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है। फ्रेंचाइजी के एक सूत्र ने बताया कि, “नहीं, सूर्या मुंबई फ्रेंचाइजी को छोड़कर नहीं जाएंगे। लोग सिर्फ सोशल मीडिया पर इस तरह के अटकलें लगा रहे हैं, जिससे अधिक ध्यान आकर्षित किया जा सके।” दरअसल MI ने IPL 2022 मेगा ऑक्शन से पहले सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया था। जानकारी के लिए बता दें कि, सूर्या 2018 से मुंबई की ओर से लगातार खेल रहे हैं। उन्होंने साल 2012 में MI की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था। इसके बाद, सूर्या 2014 से 2017 तक कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेले। इसके बाद सूर्या साल 2018 से मुंबई के लिए खेल रहे हैं। 

Ipl 2024 में मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन की बात करें तो इस टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। दरअसल आईपीएल 2024 में मुंबई का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। इस टीम की कप्तानी भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने की। उनके नेतृत्व वाली MI 14 मैचों में से सिर्फ चार मैच में जीत दर्ज कर सकी। 

Tags:    

Similar News