T20 World Cup 2022: इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने बटलर, इस रिकॉर्ड को भी किया अपने नाम

T20 World Cup 2022: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जोस बटलर बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में दो अहम कीर्तिमान रचते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2022-11-01 13:19 GMT

Jos Buttler T20I Records (Social Media)

Jos Buttler T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जोस बटलर बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही वह टी20 में 100 छक्के जड़ने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन गए हैं। टी20 विश्व कप 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में जोस बटलर ने दो अहम कीर्तिमान रचते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

इंग्लैंड ने 20 रन से जीता मुकाबला 

आपको बता दें, न्यूजीलैंड के खिलाफ जोस बटलर ने 47 गेंद पर 73 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जड़े है। जोस बटलर ने इस पारी की शुरुआत बेहद आराम से की लेकिन आखिरी में उन्होंने कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की ओर अपनी टीम को 179 रन तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह मैच अंत में इंग्लैंड की टीम ने 20 रन से अपने नाम किया और सेमी फाइनल की रेस को और ज्यादा रोमांचक बना दिया है।

पहले स्थान पर पहुंचे जोस बटलर

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2,468 रन हो गए हैं। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने में वह सबसे ऊपर पहुंच गए हैं। उनसे पहले इयोन मोर्गन 2,458 रन पहले पायदान पर काबिज थे। जिन्होंने हाल ही में टीम की कप्तानी छोड़ के सन्यास की घोषणा की थी। यहां तीसरे स्थान पर अब एलेक्स हेल्स 1,940 और चौथे पायदान पर डेविड मलान 1,748 मौजूद हैं। 

100 छक्के जड़ने वाले विकेटकीपर

जोस बटलर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 101 छक्के जड़े हैं। इनमें विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने 100 छक्के जड़े हैं। ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले विकेटकीपर गए और सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले विकटकीपर्स में उनके बाद क्विंटन डिकॉक 77 छक्का, मोहम्मद शहजाद 75 छक्का, मोहम्मद रिजवान 63 छक्का और ब्रेंडन मैक्कुलम 58 छक्का का नंबर आता है।

Tags:    

Similar News