विराट का सात समंदर वाला प्यार, ये थी वो ब्राज़ीलियन हसीना

आज तो विराट कोहली का बर्थडे है। जीं हां लाखों दिलों की धड़कनों पर राज करने वाले विराट 31 के हो गए हैं। वैसे तो अब विराट अनुष्का के हो गए हैं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद विराट-अनुष्का यानी विरुष्का ने इटली में दुनिया से छिपकर शादी भी कर ली।

Update: 2019-11-05 05:33 GMT

नई दिल्ली : आज तो विराट कोहली का बर्थडे है। जीं हां लाखों दिलों की धड़कनों पर राज करने वाले विराट 31 के हो गए हैं। वैसे तो अब विराट अनुष्का के हो गए हैं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद विराट-अनुष्का यानी विरुष्का ने इटली में दुनिया से छिपकर शादी भी कर ली। लेकिन एक ऐसी राज की बात है जिसे शायद आप नहीं जानते होंगे। अनुष्का से पहले विराट एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं।

यह भी देखें... अभी-अभी हुआ यहां बड़ा धमाका, एक आम नगारिक समेत 4 पुलिसकर्मी..

विराट जिस एक्ट्रेस को डेट कर रहे थे

अनुष्का से पहले विराट जिस एक्ट्रेस को डेट कर रहे थे, उसका नाम हैं इजाबेल लिटे। असल में इजाबेल ब्राजीलियन मॉडल हैं। इजाबेल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'तलाश' से की थी। इसके बाद उन्होंने 2013 में फिल्म 'सिक्सटीन' की।

मॉडल इजाबेल ने 2014 में एक इंटरव्यू के दौरान ये माना था कि वो विराट कोहली के साथ रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने कहा था, 'हां, हम दो साल तक रिलेशनशिप में रहे। ये रिश्ता आपसी सहमति से खत्म हुआ। अब हम अच्छे दोस्त हैं।

इससे पहले जून 2012 में खबरें आईं कि विराट कोहली ब्राजील की एक मॉडल को डेट कर रहे हैं। विराट कोहली को कथित तौर पर इजाबेल लिटे के साथ सिंगापुर में खरीद-दारी करते देखा गया था।

यह भी देखें... प्रदूषण के खिलाफ आज शाम दिल्ली में प्रदर्शन

तब इजाबेल को कोई नहीं जानता था। इसके बाद ही उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म रिलीज हुई थी।

विराट की पहली गर्लफ्रेंड इजाबेल के दोस्त ने बताया था कि दोनों एक एड की शूटिंग के दौरान सिंगापुर में मिले थे। विराट अपनी प्राइवेसी को खूब तरजीह देते थे और अपनी फैन फॉलोइंग को ध्यान में रखते हुए वो दोनों पब्लिक प्लेस में ज्यादा नहीं जाया करते थे।

बाद में इजाबेल के इसी दोस्त ने बताया था कि इजाबेल विराट से बहुत प्यार करती थीं। वह विराट से मिलने दिल्ली भी जाया करती थीं। हालांकि विराट कोहली का क्रश कभी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर पर भी था। विराट बचपन से उन्हें और उनकी फिल्मों को बहुत पसंद करते थे।

यह भी देखें... मुंबई: मातोश्री के बाहर लगा पोस्टर, आदित्य ठाकरे की तस्वीर पर लिखा, ‘My MLA My Chief Minister’

Tags:    

Similar News