×

अभी-अभी यहां हुआ बड़ा धमाका, एक आम नगारिक समेत 4 पुलिसकर्मी..

मणिपुर की राजधानी इंफाल में मंगलवार सुबह बम धमाका हुआ जिसमें एक आम नागरिक 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस आतंकी हमले में घायल जवानों को नजीदी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Dharmendra kumar
Published on: 5 Nov 2019 5:13 AM GMT
अभी-अभी यहां हुआ बड़ा धमाका, एक आम नगारिक समेत 4 पुलिसकर्मी..
X

इंफाल: मणिपुर की राजधानी इंफाल में मंगलवार सुबह IED बम धमाका हुआ जिसमें एक आम नागरिक 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस आतंकी हमले में घायल जवानों को नजीदी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हैरान करने वाली बात यह है कि यह घटना वहां हुई है जहां से पुलिस स्टेशन महज 150 मीटर की दूरी पर है। ब्लास्ट के एक घंटे के भीतर ही मुख्यमंत्री एन बीरेन शाह ब्लास्ट वाली जगह का दौरा किया। उन्होंने हमले को कायरतापूर्ण करार दिया है। उन्होंने इस हमले की निंदा करते हुए कहा है कि जो भी इसके दोषी होंगे, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

सुरक्षा और फोरेंसिक विभाग के ऑपरेशन की वजह से इलाके को पूरी तरह सील कर दिया है। पुलिस के मुताबिक घायलों के नाम लामबाम अमरजित, थोंगम देवान, निंगथोजम इबोतोंबा सिंह, खुराइजम बोनी, हुइरंगबम बोबे और कृष्ण गुरुंग हैं।

यह भी पढ़ें...अभी-अभी यहां हुआ बड़ा धमाका, एक आम नगारिक समेत 4 पुलिसकर्मी..

यह हमला पुलिस को ही निशाना बनाकर किया गया है, लेकिन इस हमले में एक शख्स भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस धमाके को लेकर पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू की है। अब तक किसी भी उग्रवादी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।जानकारी के अनुसार जिस इलाके में यह ब्लास्ट हुआ है, वहां बिहार के लोग ज्यादा संख्या में हैं। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें...पकड़ी गई बगदादी की बहन, छुपी थी ऐसी जगह सुनकर चौक जाएंगे आप

उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर में उग्रवाद अपने चरम पर है। हालांकि सुरक्षाबलों और स्थानीय पुलिस की सक्रिय है जिसकी वजह से स्थितियां सामान्य रहती हैं। लेकिन आए दिन कोई न कोई उग्रवादी संगठन यहां पांव पसारने की कोशिश में रहता है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story