IPL Auction 2024: कौन है ये कुमार कुशाग्र? जिसे पाने के लिए दिल्ली कैपिटल्स वालों ने लगा दिया बड़ा दांव

IPL Auction 2024: मिनी ऑक्शन में कईं अनजान चेहरों को मिला मौका, जिसमें कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.2 करोड़ रुपये में खरीदा

Report :  Kalpesh Kalal
Update: 2023-12-19 15:01 GMT

IPL Auction 2024(Source_Social Media)

IPL Auction 2024: इंडियन प्रीमियर लीग से कईं खिलाड़ियों ने अपना नाम कमाया है। ये एक ऐसा लीग साबित हुआ है, जिसने गुमनाम या अनजान नामों के अपनी छाप छोड़नें का मंच प्रदान किया है। इंडियन प्रीमियर लीग से अब तक कईं ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जो रातों-रात करोड़पति भी बने हैं। आईपीएल के हर एक ऑक्शन में कुछ तो ऐसे अनजान खिलाड़ी रहे हैं, जिनके नाम की खूब धूम देखने को मिली है। इसी तरह से दुबई में हो रहे मिनी ऑक्शन 2024 में भी कईं ऐसा नाम सामने आए हैं, जिन्होंने भारी भरकम प्राइज हासिल की है।

कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.2 करोड़ में खरीदा

इन खिलाड़ियों की लिस्ट में धोनी के राज्य झारखंड का एक युवा चेहरा भी शामिल हो गया है। झारखंड के महज 19 साल के कुमार कुशाग्र इस मिनी ऑक्शन में सबसे चर्चित चेहरों में शुमार हो गए हैं। भारत के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को जबरदस्त प्राइज हाथ लगी जहां उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 7.2 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने पाले में कर लिया। जिससे इस नौजवान खिलाड़ी की किस्मत चमक उठी।

कुमार के लिए दिल्ली ने गुजरात और चेन्नई से जीती जंग

आईपीएल के मिनी ऑक्शन में कुछ ऐसे युवा चेहरें ऑक्शनर के हाथ में आए तो इसमें कईं खिलाड़ी तो अनसोल्ड हो गए। लेकिन जब झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र का नाम सामने आया तो सबसे पहले धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने बोली की शुरुआत की। 20 लाख की बेस प्राइज वाले इस खिलाड़ी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के साथ गुजरात टाइटंस ने दिलचस्पी दिखायी। दोनों ही टीमों के बीच कुछ देर चले मुकाबले के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने एंट्री की। 60 लाख की प्राइज के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने बोली शुरू की तो उन्होंने इसे अपना बनाने के की ठान ली। गुजरात और दिल्ली के बीच काफी देर तक टक्कर देखने को मिली और आखिर में 7 करोड़ रुपये पर गुजरात जब रूका तो दिल्ली कैपिटल्स ने 7.2 करोड़ रुपये में अपनी ब्रिगेड में शामिल कर दिया।

कौन हैं कुमार कुशाग्र?

कुमार कुशाग्र पर इतनी बड़ी प्राइज दांव लगने पर हर कोई हैरान रह गया। तो इसके बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये कुमार कुशाग्र है कौन? तो चलिए हम बताते हैं इस युवा खिलाड़ी के बारे में। झारखंड के 19 साल के कुशाग्र का जन्म झारखंड के बोकारो स्टील सिटी में 23 अक्टूबर 2004 को जन्म हुआ। इन्होंने भारत की अंडर-19 टीम के लिए खेलने के बाद झारखंड की टीम के लिए डेब्यू किया। इन्हें काफी विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज माना जाता है। जिन्होंने अब तक के छोटे से करियर में काफी प्रभावित किया है।

झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज का रहा है प्रभावशाली करियर

इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज की बात करें तो इन्होंने अब तक 11 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें वो केवल 140 रन बना सके हैं, लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी के जरिए लिस्ट ए क्रिकेट में 23 मैचों में 700 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 7 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। वहीं 13 प्रथम श्रेणी मैचों में कुमार ने 868 रन बनाए हैं। उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। उनके अंडर-19 टीम इंडिया के लिए किए गए प्रदर्शन को देखते हुए ही उन्हें यहां बड़ा दांव हाथ लगा है।

Tags:    

Similar News