विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं

World Wrestling Championships: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया। सर्बिया के बेलग्रेड में आयोजित रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया। बुधवार को हुए मुकाबले में भारत की इस महिला पहलवान कांस्य पदक पदक अपने नाम कर लिया।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-09-15 03:58 GMT

World Wrestling Championships

Wrestling World Championship: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया। सर्बिया के बेलग्रेड में आयोजित रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया। बुधवार को हुए मुकाबले में भारत की इस महिला पहलवान कांस्य पदक पदक अपने नाम कर लिया। हालांकि कुछ ही अंतर से वह सिल्वर और गोल्ड मेडल से भी चूक गई। वर्ल्ड चैंपियशिप में विनेश ने नया कीर्तिमान बना दिया। वह एकमात्र भारतीय महिला पहलवान बन गई, जिसने वर्ल्ड चैंपियशिप में दो पदक जीते हैं।

क्वालिफिकेशन राउंड में हरा के बाद जबरदस्त वापसी:

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में महिलाओं की 53 किग्रा स्पर्धा में विनेश फोगाट ने अपना दम दिखाया। हालांकि वर्ल्ड चैंपियशिप के क्वालिफिकेशन राउंड में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। क्वालिफिकेशन राउंड के लिए हुए मैच में मंगोलिया की खुलान बतखुयाग ने विनेश को 7-0 से हरा दिया था। लेकिन दूसरे राउंड में उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए स्वीडन की एम्मा मालमग्रेन को मात दी। एम्मा मालमग्रेन के खिलाफ विनेश ने एकतरफा जीत दर्ज की। उन्होंने एम्मा मालमग्रेन को 8-0 से हराकर ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम कर लिया।

विश्व चैंपियनशिप में रचा इतिहास:

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने एक बार फिर दुनिया में भारत का परचम लहराया है। विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने दूसरी बार पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। विश्व चैंपियनशिप में यह उनका दूसरा पदक था। 2019 में हुई विश्व चैंपियनशिप में भी विनेश ने पदक जीता था। विश्व चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली वो भारत की पहली महिला पहलवान बन गई। इस टूर्नामेंट के पहले मैच में बुरी तरह हारने के बाद भी उन्होंने अपनी हिम्मत नहीं टूटने दी। अगले ही मैच में पदक जीतकर बड़ा कारनामा कर दिखाया।

कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड मेडल:

विनेश फोगाट ने इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में देश को गोल्ड मेडल दिलाया था। हालांकि उनसे देश को टोक्यो ओलंपिक में भी काफी उम्मीद थी, लेकिन उन्हें वहां देशवासियों को निराश किया था। लेकिन अब उनका अगला लक्ष्य 2024 पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का होगा। उन्होंने हाल ही में बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में 53 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।

Tags:    

Similar News