WPL 2024 Auction: विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी की तारीख का हुआ ऐलान, इस दिन लगेगी दिग्गज महिला क्रिकेटरों बोली

Women's Premier League 2024 WPL 2024 Auction: महिला प्रीमियर लीग के 2024 सीजन से पहले खिलाड़ियों की नीलामी 9 दिसंबर 2023 को मुंबई में होगी, बीसीसीआई ने शुक्रवार (24 नवंबर 2023) को घोषणा की

Update: 2023-11-24 15:18 GMT

WPL 2024 Auction (photo. Social Media)

Women's Premier League 2024 WPL 2024 Auction: महिला प्रीमियर लीग के 2024 सीजन (WPL 2024) से पहले खिलाड़ियों की नीलामी 9 दिसंबर 2023 को मुंबई में होगी। बीसीसीआई ने शुक्रवार (24 नवंबर 2023) को घोषणा की। डब्ल्यूपीएल का दूसरा सीजन अगले साल फरवरी-मार्च में हो सकता है। मुंबई इंडियंस मौजूदा डब्ल्यूपीएल चैंपियन हैं, क्योंकि उन्होंने इस साल की शुरुआत में 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 07 विकेट से हराया था।

आपको बताते चलें कि मुंबई का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर ने किया, जबकि हाल ही में रिटायर हुई मेग लैनिंग ने 2023 में दिल्ली की कप्तानी की थी। पांच फ्रेंचाइजी - मुंबई, दिल्ली, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स - ने 2024 की नीलामी के लिए 60 क्रिकेटरों को बरकरार रखा था, जिनमें 21 विदेशी शामिल थे। मौजूदा दस्तों से कुल 29 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रेक्ट से रिलीज कर दिया गया है। ये पांच डब्ल्यूपीएल फ्रेंचाइजी के निम्नलिखित खिलाड़ी हैं, जिन्हें टीम से बरकरार रखा गया और रिलीज़ किया गया:-

दिल्ली कैपिटल्स

रिटेन किए गए खिलाड़ी: एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमाह रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लॉरा हैरिस, मारिज़ैन कप्प, मेग लैनिंग, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शैफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तान्या भाटिया, तितास साधु।

रिलीज़ किए गए खिलाड़ी: अपर्णा मंडल, जसिया अख्तर, तारा नॉरिस।

गुजरात जायंट्स

रिटेन किए गए खिलाड़ी: एशले गार्डनर, बेथ मूनी, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, लौरा वोल्वार्ड्ट, शबनम शकील, स्नेह राणा, तनुजा कंवर।

रिलीज़ किए गए खिलाड़ी: एनाबेल सदरलैंड, अश्वनी कुमारी, जॉर्जिया वेयरहैम, हर्ले गाला, किम गर्थ, मानसी जोशी, मोनिका पटेल, पारुनिका सिसौदिया, सब्बीनेनी मेघना, सोफिया डंकले, सुषमा वर्मा।

मुंबई इंडियंस

रिटेन किए गए खिलाड़ी: अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, हुमैरा काज़ी, इसाबेल वोंग, जिन्तिमनी कलिता, नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया।

रिलीज़ खिलाड़ी: धारा गुज्जर, हीदर ग्राहम, नीलम बिष्ट, सोनम

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

रिटेन किए गए खिलाड़ी: आशा शोभना, दिशा कसाट, एलिसे पेरी, हीदर नाइट, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन।

रिलीज़ किए गए खिलाड़ी: डेन वान निकर्क, एरिन बर्न्स, कोमल ज़ांज़ाद, मेगन शुट्ट, पूनम खेमनार, प्रीति बोस, सहाना पवार।

यूपी वारियर्स

रिटेन किए गए खिलाड़ी: एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पारशवी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस. यशश्री, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्राथ।

रिलीज़ खिलाड़ी: देविका वैद्य, शबनीम इस्माइल, शिवली शिंदे, सिमरन शेख।

Tags:    

Similar News