Samsung Galaxy Z Flip FE Delayed: सैमसंग यूजर्स के लिए बुरी खबर, अभी लॉन्च नहीं होगा सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप FE

Samsung Galaxy Z Flip FE Delayed: सैमसंग पहली बार एक किफ़ायती क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश करेगा;

Update:2025-03-20 15:28 IST

Samsung Galaxy Z Flip FE Delayed

Samsung Galaxy Z Flip FE Delayed: सैमसंग पहली बार एक किफ़ायती क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश करेगा, जो सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप FE नाम से बाज़ार में आ सकता है। एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि वेनिला गैलेक्सी Z फ्लिप 7 में इन-हाउस Exynos SOC के बजाय क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट हो सकता है। यह भी पता चलता है कि किफ़ायती गैलेक्सी Z फ्लिप FE स्मार्टफोन के लॉन्च में देरी हो गई है। चलिए इसकी वजह जानते हैं।


सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप FE लॉन्च में हुई देरी

गैलेक्सी Z फ्लिप FE के लॉन्च में देरी के बारे में सामने आने से यूजर्स बहुत निराश हो गए है। गैलेक्सी Z फ्लिप FE गैलेक्सी Z फ्लिप 7 और Z फोल्ड 7 के कई महीने बाद लॉन्च होगा, जो अपने पिछले फ़ोन की तरह जुलाई में लॉन्च होगा। सैमसंग ने शुरुआत में Exynos 2500 को वेनिला गैलेक्सी S25 और गैलेक्सी S25+ स्मार्टफोन को पावर देने के लिए डिज़ाइन किया था। अफवाहों से पता चलता है कि सैमसंग बिक्री को नुकसान पहुंचाने से बचने के लिए गैलेक्सी Z फ्लिप 7 के लिए क्वालकॉम चिपसेट का उपयोग कर रहा है, क्योंकि पिछले मॉडल क्वालकॉम चिप्स के साथ आए थे। सैमसंग इस साल के अंत में अपना पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकता है।

मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन

SM-F761B मॉडल नंबर वाला गैलेक्सी Z फ्लिप 7 FE सैमसंग OTA सर्वर पर देखा गया। यह आने वाले किफायती गैलेक्सी Z फ्लिप FE का यूरोपीय एडिशन होने की उम्मीद है। हैंडसेट में F761BXXU0AYB1 फर्मवेयर वर्जन नंबर भी है।

डिस्प्ले: डिस्प्ले के लिए गैलेक्सी Z फ्लिप FE में 6.7 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 2,600 निट्स होगी। स्मार्टफोन में 3.4 इंच की कवर स्क्रीन भी होगी।

प्रोसेसर: प्रोसेसर के लुए इसमें Exynos 2500 SoC का इस्तेमाल होगा।

रैम और स्टोरेज: स्टोरेज की बात करें तो सैमसंग ने कहा है कि वह स्मार्टफोन को 12GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ दो वेरिएंट में पेश करेगा।

Tags:    

Similar News