Flipkart सिर्फ 15 में करेगा सामान डिलीवर, 10 हजार से ज्यादा प्रोडक्ट्स कर सकेंगे ऑर्डर

Flipkart New Service: फ्लिपकार्ट अपने यूजर्स को समय समय पर नया अपडेट लाता रहता है। हाल ही में कंपनी ने यूजर्स के लिए एक नया अपडेट लाई है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-06-22 06:25 GMT

Flipkart new service 

Flipkart New Service: फ्लिपकार्ट अपने यूजर्स को समय समय पर नया अपडेट लाता रहता है। हाल ही में कंपनी ने यूजर्स के लिए एक नया अपडेट लाई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट अगले महीने एक बड़ी लॉन्चिंग की तैयारी कर रहा है। फ्लिपकार्ट अपनी नई सर्विस ‘Flipkart Minutes’ को 15 जुलाई को लॉन्च कर सकता है। तो ऐसे में आइए जानते हैं कि, क्या है फ्लिपकार्ट की नई सर्विस:

Flipkart Minutes’ में यूजर्स को मिलेगा खास सुविधा

Flipkart अपनी नई सेवा ‘Flipkart Minutes’ 15 जुलाई को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस सर्विस के अनुसार कंपनी 15 मिनट में डिलीवरी करने का दावा कर रही है। इतना ही नहीं Flipkart Minutes के तहत, कस्टमर्स को 10 हजार से ज्यादा प्रोडक्ट्स की एक लिस्ट अवेलेबल कराई जा सकती है। 


जिसके तहत ग्राहक फ्रेश सब्जियां, डेयरी उत्पाद, किराना सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान, स्वास्थ्य संबंधी प्रोडक्ट्स और रोजाना जरूरतों से जुड़े कई अन्य सामान को खरीद सकते हैं। ये पहली बार नहीं है कि, फ्लिपकार्ट ने ऐसी कुछ सर्विस शुरू की हो। जानकारी के लिए बता दें कि, इससे पहले भी साल 2021 में कंपनी ने फ्लिपकार्ट क्विक भी लॉन्च किया था, जो कि 90 मिनट की डिलीवरी का दावा करता था। हालांकि ये सर्विस सफल नहीं हो पाया था। 

Flipkart इस सर्विस को पहले बड़े शहरों में शुरू कर सकता है और धीरे-धीरे इसे छोटे शहरों तक भी लागू करेगा। Flipkart का ये नया प्लेटफार्म ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहकों को और भी बेहतर एक्सपीरियंस देगा। जानकारी के लिए बता दें कि, एक्सपर्ट्स के अनुसार, साल 2029 तक ये मार्केट करीब 83,201 करोड़ रुपए तक का हो सकता है। 'Flipkart Minutes' service की सीधी टक्कर Zomato की Blinkit, Zepto, और Swiggy की Instamart से होने वाली है। बता दें कि, हाल ही में Flipkart ने जयपुर में एक ग्रोसरी स्टोर भी शुरू कर दिया है, जो प्रतिदिन 6500 से अधिक ऑर्डर पूरा कर सकता है।

Tags:    

Similar News