Desktop vs Laptop: आपको काम करने के लिया लैपटॉप लेना चाहिएं या डेस्कटॉप, जानें इसके फायदे और नुकसान

Desktop vs Laptop: अपने वर्क के लिए और काम के लिए आपको लैपटॉप और कम्प्यूटर खरीदना पड़ता है। ऐसे में लोग कंफ्यूज हो जाते हैं;

Update:2025-03-08 13:02 IST

Desktop vs Laptop(photo-social media)

Desktop vs Laptop: अपने वर्क के लिए और काम के लिए आपको लैपटॉप और कम्प्यूटर खरीदना पड़ता है। ऐसे में लोग कंफ्यूज हो जाते हैंकि उन्हें लैपटॉप या कंप्यूटर में से क्या खरीदना चाहिए। खासकर आज के दौर में अब इनका यूज बढ़ गया है, क्योंकि लोग अपना काम जल्दी करने के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं। चाहे ऑनलाइन क्लास के लिए हो या वर्क फ़्राम होम दोनो के लिए ही एक सिस्टम की जरूरत पड़ती है। चलिए लैपटॉप और डेस्कटॉप के फायदे और नुकसान पर नजर डालते हैं।

डेस्कटॉप कंप्यूटर

डेक्सटॉप एक पर्सनल कंप्यूटर होता है, इसमें अलग-अलग पार्ट्स (मोनिटर, कीबोर्ड, माउस, CPU) को जोड़कर सिस्टम को असेंबल किया जाता है। परन्तु डेक्सटॉप का इस्तेमाल करने के लिए उसे टेबल पर रखा जाता है, इसके बाद आप कम्फर्टेबल होकर काम कर सकते हैं। कंप्यूटर को कहीं भी लेकर नहीं जा सकते हैं।

लैपटॉप

लैपटॉप आज के दौर में ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि डेस्कटॉप को कैरी नहीं कर सकते हैं। लैपटॉप का साइज एक रजिस्टर की तरह होता है, इसमें न के बराबर वजन होता है। इसे आप कहीं भी साथ ले जा सकते हैं, इसे लेकर एक जगह बैठने की जरूरत नहीं होती क्योंकि आप इसे उठाकर कहीं भी ले जा सकते हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी बैठकर काम कर सकते हैं।

डेस्कटॉप और लैपटॉप में अंतर

1. अगर दोनों की कीमत की बात करें तो लैपटॉप, डेस्कटॉप से महगा होता है।

2. लैपटॉप को कहीं भी आप अपने हिसाब से ले जाया सकता है परन्तु डेस्कटॉप को साथ लेकर घूमना संभव नहीं है।

3. अगर आप हाई डेफिनेशन काम (जैसे- वीडियो एडिटिंग, गेमिंग, ऐनिमेशन डिजाइनिंग, प्रोग्रामिंग) करते हैं, तो आपके लिए डेस्कटॉप ही बेस्ट होता है लैपटॉप की काम करने की क्षमता सीमित होती है।

4. लैपटाप में इतने अपग्रेडेशन नहीं होते, डेस्कटॉप अपग्रेडेशन काफी आसान होता है। इसमें आपको खर्चा भी कम देखने को मिलता है।

5. डेक्सटॉप के मुकाबले लैपटॉप बेहद खर्चीला होता है, किसी भी तरह की खराबी आने पर डेस्कटॉप को रिपेयर करना आसान और सस्ता होता है।

6. डेस्कटॉप में आप स्क्रीन अपने मुताबिक छोटी-बड़ी रख सकते हैं लैपटॉप में स्क्रीन फिक्स होती हैं।  

Tags:    

Similar News