50 घंटे प्लेटाइम और कई धांसू फीचर्स के साथ Noise Pop Buds लॉन्च

Noise Pop Buds: कंपनी ने इस earbuds को 10mm ड्राइवर्स के साथ उतारा है। कंपनी का दावा है कि, ये ईयरबड्स लम्बे समय तक बैटरी बैकअप देता है।

Written By :  Anupma Raj
Update:2024-05-04 09:30 IST

Noise Pop Buds: अगर आप Earbuds खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Noise ने वियरेबल सेग्मेंट में नए ईयरबड्स Pop Buds को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस earbuds को 10mm ड्राइवर्स के साथ उतारा है। कंपनी का दावा है कि, ये ईयरबड्स लम्बे समय तक बैटरी बैकअप देता है। इसके अलावा भी इस Earbuds के कई तगड़े फीचर्स हैं। तो आइए जानते हैं Noise Pop Buds के फीचर्स और कीमत के बारे में:

Noise Pop Buds के फीचर्स और कीमत (Noise Pop Buds Features And Price):

Noise Pop Buds के फीचर्स और कीमत के बारे में बात करें तो इस Earbuds में एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन टेक्निक का इस्तेमाल हुआ है। कंपनी का दावा है कि, ये ईयरबड्स लम्बे समय तक बैटरी बैकअप देता है। इस Earbuds की खासियत ये है कि, 10 मिनट के चार्ज में ही ये Earbuds 150 मिनट का प्लेटाइम देता है। वहीं इस earbuds में IPX5 रेट दिया गया है जो ईयरबड्स को पानी के छीटों, या पसीने आदि से सुरक्षा देता है। 


Noise Pop Buds में 10mm के ड्राइवर भी है। इस ईयरबड्स में क्वाड माइक एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी दिया गया है। इस Earbuds में 50 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक मिलता है। इस Earbuds में इंस्टाचार्ज टेक्नोलॉजी है। जिसकी मदद से 10 मिनट के चार्ज में ही 150 मिनट का प्लेटाइम मिलता है। साथ ही इस ईयरबड्स में Hyper Sync टेक्निक का इस्तेमाल हुआ है जिससे ये तुरंत पेयर हो जाते हैं। इस Earbuds में 40ms तक अल्ट्रा लो-लेटेंसी मोड दिया गया है। इस Earbuds में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ के 5.3 वर्जन का सपोर्ट दिया गया है। 

नॉइज पॉप बड्स की कीमत (Noise Pop Buds price): 

Noise Pop Buds की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस Earbuds को 999 रुपए में लॉन्च किया है। इस earbuds को कंपनी ने कई कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया है, जिसमें मून पॉप, स्टील पॉप, फॉरेस्ट पॉप और लिलेक पॉप शामिल हैं। इसे Noise website से खरीद सकते हैं। इस Earbuds को Flipkart ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

Tags:    

Similar News