Redmi A3x Review: ये स्मार्टफोन कई दमदार फीचर्स के साथ हो रहा लॉन्च, जानें कितनी होगी कीमत ?

Redmi A3x Review: कंपनी जल्द ही अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi A3X को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन में Redmi A3 जैसे समान फीचर्स मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-04-03 06:42 GMT

Redmi A3x Review: अगर आप रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी जल्द ही अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi A3X को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन को कंपनी कई दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च करेगी। तो ऐसे में आइए जानते है Redmi A3X में क्या क्या फीचर्स मिलेंगे:

Redmi A3x के फीचर्स (Redmi A3x Features): 

Redmi A3x के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में यूजर्स को कई दमदार फीचर्स मिलेंगे। हालांकि, अभी इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का पता नहीं चला है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें Redmi A3 जैसे फीचर होंगे। बता दें Redmi A3 के स्पेसिफिकेशन Redmi A2 जैसे ही थे। दरअसल Redmi A सीरीज एक हाई परफॉर्मेंस वाली स्मार्टफोन सीरीज नहीं है, लेकिन डेली यूज पर फोकस किया गया है।

इतना ही नहीं Redmi A3x के मॉडल नंबर "24048RN6CG" और "24048RN6CI" हैं। दरअसल इन मॉडल नंबर की शुरुआत में 2404 नंबर है। जिससे पता चलता है कि, ये फोन अप्रैल 2024 यानी इस माह ही लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा मॉडल नंबर्स के आखिर में "G" और "I" भी है, जिसका मतलब ये है कि, इस फोन को कहां पेश किया जाएगा। 


ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि, Redmi A3x ऑफिशियल तौर पर ग्लोबल और भारतीय बाजार में उपलब्ध होगा। फिलहाल Redmi A3x के फीचर्स के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं लगा है, लेकिन इसमें Redmi A3 जैसे समान फीचर्स मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसका मतलब ये है कि, Redmi A3 की तरह Redmi A3x भी 6.71 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें डॉट नॉच डिजाइन दी जा सकती है। बता दें फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। ये स्मार्टफोन Mediatek Helio G36 प्रोसेसर पर काम कर सकता है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही कंपनी द्वारा इस फोन को लेकर घोषणा की जा सकती है। 

Tags:    

Similar News