Top 10 Smartwatch June 2024: जून में लॉन्च होंगे ये 10 स्मार्टवॉच, जानें कीमत

Top 10 Smartwatch June 2024: जून में बहुत सारी कंपनियां अपने तगड़े फीचर्स वाले स्मार्टवॉच को लॉन्च करेगी।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-06-01 02:30 GMT

Top 10 Smartwatch June 2024

Top 10 Smartwatch June 2024: अगर आप नया स्मार्टवॉच खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। जून माह में बहुत सारी कंपनियां अपने तगड़े फीचर्स वाले स्मार्टवॉच को लॉन्च करेगी। ओप्पो से लेकर boAT, LG, Fossil आदि कंपनियां जल्द ही अपने अपकमिंग स्मार्टवॉच को लॉन्च करेंगी। तो आइए जानते हैं कि जून माह में कौन से दस इयरबड्स होंगे लॉन्च:

जून माह में लॉन्च होंगे ये 10 स्मार्टवॉच (Top Ten Smartwatch June 2024): 

Oppo Watch X

ओप्पो जल्द ही भारत में अपने अपकमिंग स्मार्टवॉच ओप्पो वॉच X को लॉन्च करेगी। इस वॉच में यूजर्स को 1.43 Amoled display मिलेगा। इसके अलावा ये वॉच रेक्टेंगुलर डायल डिजाइन, 500 mah बैटरी और वाटर रेजिस्टेंस फीचर्स के साथ आएगी। इसकी कीमत करीब 12,999 रुपए होगा।

Honor Watch Gs 4

ऑनर जल्द ही इस वॉच को लॉन्च करेगा। इस वॉच में सर्कुलर डायल के साथ वाटर रेजिस्टेंस मिलेगा। इसके अलावा ये वॉच 1.43 Amoled display के अलावा 451mah बैटरी के साथ आएगा। इसकी कीमत होगी करीब 11,790 रुपए।

Garmin Redmi Buds 5

ये वॉच 5 दिन के बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च होगा। इसमें वाटर रेजिस्टेंस के अलावा सर्कुलर फ्लैट डायल होगा। इसकी कीमत करीब 20,690 रुपए होगी। 

Oppo watch 2 44mm

ओप्पो का ये वॉच वाटर रेजिस्टेंस के अलावा रेक्टेंगुलर फ्लैट डायल होगा। इसकी कीमत करीब होगी 17,170 रुपए। इसकी बैटरी 10 दिनों तक बिना चार्ज किए चल सकती है।

Crossbite Orbit X

इस वॉच की डिस्प्ले की बात करें तो ये 1.34 Amoled है। साथ ही ये वॉच सर्कुलर डायल के अलावा वाटर रेजिस्टेंस और कॉल सपोर्ट के साथ आती है। इस वॉच की कीमत 4799 रुपए है।


Oraimo OSW 16

ये वॉच 1.69 LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इस वॉच में यूजर्स को वाटर रेजिस्टेंस फीचर्स मिलेगा। इसके अलावा ये वॉच 10 दिन की बैटरी बैकअप के साथ आती है। इस वॉच की कीमत 3597 है। ये वॉच रेक्टेंगुलर डायल के साथ आता है।

Oppo Watch 2 46MM

ओप्पो का ये वॉच 16 दिन का बैटरी बैकअप देता है। ओप्पो का ये वॉच 1.91 Amoled display के साथ आता है। इस वॉच में यूजर्स को कॉल सपोर्ट के अलावा वाटर रेजिस्टेंस फीचर्स मिलता है। इसका डायल रेक्टेंगुलर है। इस वॉच की कीमत 22,899 रुपए है। 

boAt Watch Mystiq

boAt के इस वॉच में यूजर्स को 1.57 display के अलावा वाटर रेजिस्टेंस मिलता है। ये वॉच 7 दिन की बैटरी बैकअप के साथ आता है। इस वॉच की कीमत 2999 रुपए है। 

LG Watch 7

LG के वॉच में यूजर्स को 1.2 Inch का LCD Display मिलेगा। ये वॉच 4 दिन की बैटरी बैकअप के अलावा वाटर रेजिस्टेंस फीचर्स के साथ आता है। ये रेक्टेंगुलर डायल के साथ आता है। इस वॉच की कीमत 17,990 रुपए है।

Fossil Barstow Hybrid

फॉसिल का ये वॉच 390 × 390 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। ये सर्कुलर डायल के साथ आता है। इस वॉच में वाटर रेजिस्टेंस फीचर्स दिया गया है। इसकी कीमत 8995 रुपए है। 

Tags:    

Similar News