Twitter Bird Logo Auction: सेल हुआ ट्विटर की नीली चिड़िया का लोगो, लाखों रुपये में बिका ‘ब्लू बर्ड’

Twitter Bird Logo Auction: ट्विटर हर देश में इस्तेमाल किया जाता है, इसे कई लोग नीली चिड़िया के नाम पर ही जानते हैं। परन्तु जब से इसे एलन मस्क ने खरीदा है;

Update:2025-03-22 16:21 IST

Twitter Bird Logo Auction

Twitter Bird Logo Auction: ट्विटर हर देश में इस्तेमाल किया जाता है, इसे कई लोग नीली चिड़िया के नाम पर ही जानते हैं। परन्तु जब से इसे एलन मस्क ने खरीदा है टेकओवर किया तो उन्होंने इस पर कई बड़े बदलाव किए। उन्होंने कंपनी का नाम और लोगो दोनों बदल दिया, ट्विटर का नाम बदल कर एक्स कर दिया। अब अमेरिका के सेन फ्रेंसिस्को के हेडक्वार्टर पर लगे नीली चिड़िया वाले आइकॉनिक Logo भी बदल दिया।

कितने में हुआ ये सौदा

नीलामी करने वाली कंपनी के पीआर के मुताबिक, नीली चिड़िया को34 हजार 375 डॉलर (करीब 30 लाख रुपये) में नीलाम किया गया है। इस ब्लू चिड़िया का वजन करीब 254 किलो है। ये 12 फीट लंबा, 9 फीट चौड़ा आइकन है. फिलहाल इस चिड़िया के खरीददार की पहचान नहीं बताई गई है। नीली चिड़िया की नीलामी के अलावा एपल-1 कंप्यूटर की करीब 3.22 करोड़ रुपये (3.75 लाख डॉलर), स्टील जॉब्स की तरफ से साइन किए गए एपल के एक चेक की करीब 96.3 लाख रुपये (1,12,054 डॉलर) में नीलाम किया गया है।

एलन मस्क ने खरीदा ट्विटर

बता दें कि फर्स्ट जेनरेशन सील्ड पैक 4GB आईफोन को 87 हजार 514 डॉलर में सेल किया गया। ब्ली बर्ड लोगो अब माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट एक्स का हिस्सा नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया में जिस तरह से Apple या Nike की पहचान बनी हुई है। एलन मस्क ने ट्विटर को साल 2022 में खरीदा था, इन्होने ट्विटर को करीब 3368 अरब रुपये में खरीदा था। जब ये डील हुई थी तब एलन मस्क ने कहा था कि लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए फ्री स्पीच जरूरी है। एलन मस्क ने खीरदने के बाद इसमें कई बदलाव किए है। 

Tags:    

Similar News