Oppo F29 Pro 5G New Update: पानी के अंदर भी आसानी से क्लीक कर सकेंगे फोटो, ओप्पो जल्द लॉन्च करेगा अपन जबरदस्त स्मार्टफोन
Oppo F29 Pro 5G New Update: आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ़ डिवाइस से कहीं ज़्यादा हैं, ये हमारे रोज़मर्रा के जीवन में ज़रूरी साथी हैं।;
Oppo F29 Pro 5G New Update(photo-social media)
Oppo F29 Pro 5G New Update: आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ़ डिवाइस से कहीं ज़्यादा हैं, ये हमारे रोज़मर्रा के जीवन में ज़रूरी साथी हैं। यूजर्स को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले स्मार्टफोन ज्यादा अट्रैक्ट करते हैं। एक अच्छा और टिकाऊ फ़ोन यह एक परम आवश्यकता है। उपभोक्ताओं की इस महत्वपूर्ण ज़रूरत को पहचानते हुए, OPPO ने एक लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च करने की तेयारी की है। चलिए इस स्मार्टफोन के फीचर्स, न्यू अपडेट पर नजर डालते हैं।
टिकाऊ डिवाइस
OPPO F29 और F29 Pro के साथ, OPPO अपने डिवाइस को और भी ज़्यादा टिकाऊ बना रहा है। इस सीरीज़ के लॉन्च से न केवल एक नया बेंचमार्क स्थापित होगा, जिससे 2025 में कई ब्रांड इसका अनुसरण करेंगे, बल्कि टिकाऊपन के मामले में OPPO को शीर्ष स्थान भी मिलेगा। स्मार्टफ़ोन में बिल्ड क्वालिटी सबसे टॉप होने वाली हैं। आगामी OPPO F29 और F29 Pro जिसमें IP66, IP68 और IP69 सर्टिफ़िकेशन हैं, जो धूल, पानी में डूबने और चरम पर्यावरणीय परिस्थितियों से पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। IP68 धूल से पूरी सुरक्षा प्रदान करता है और लंबे समय तक पानी में डूबने की क्षमता रखता है।
Oppo F29 5G और F29 Pro 5G की लॉन्च डेट
कंपनी ने X पर एक पोस्ट में कंफर्म किया कि Oppo F29 5G सीरीज भारत में 20 मार्च को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च होगी। ये फोन देश में Amazon, Flipkart और Oppo India ई-स्टोर के ज़रिए खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। बेस Oppo F29 5G, Glacier Blue और Solid Purple कलर ऑप्शन्स में आएगा। जबकि, Pro वेरिएंट Granite Black और Marble White शेड्स में ऑफर किया जाएगा। ये जानकारी कंपनी ने एक प्रेस रिलीज भेजकर दी है।
जानें अन्य जानकारी
कंपनी का दावा है कि Oppo F29 5G और F29 Pro 5G 'ड्यूरेबल चैंपियंस' हैं। इन फोन्स में 360-डिग्री आर्मर बॉडी और मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H-2022 सर्टिफिकेशन होगा। इस सीरीज को भारत में SGS द्वारा टेस्ट किया गया है और इसे IP66, IP68, और IP69 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग्स मिलने का दावा किया गया है। इस अपकमिंग फ़ोन बेहद स्लिम होगा, ये लाइनअप अंडरवॉटर फोटोग्राफी को सपोर्ट करेगी। जिससे यूजर्स पानी के अंदर भी फोटो ले सकते हैं। इसके साथ ही इसमें 6,000mAh की बैटरी होगी, जो 80W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।