Travel Without Visa: इन 60 देशों की यात्रा के लिए भारतीयों को नहीं पड़ती Visa की जरूरत

Travel Without Visa: विदेश घूमने (Foreign Travel) की ख्वाहिश लगभग सभी भारतीय लोगों को है। लेकिन बहुत ज्यादा खर्चे के कारण विदेश घूमने का प्लान चाहकर भी नहीं बना सकते।;

Written By :  Anupma Raj
Update:2022-09-16 14:03 IST
60 60 Countries to Travel Without Visa from India

Travel Without Visa (Image: Social Media)

  • whatsapp icon

Travel Without Visa: विदेश घूमने (Foreign Travel) की ख्वाहिश लगभग सभी भारतीय लोगों को है। लेकिन बहुत ज्यादा खर्चे के कारण विदेश घूमने का प्लान चाहकर भी नहीं बना सकते। दरअसल विदेश जाने के लिए सबसे जरूरी चीज होती है पासपोर्ट (Passport)। आइए ने जिस देश का पासपोर्ट जितना पावरफुल होता है, वहां के लोग उतने ही अधिक देशों में बिना वीजा (Visa) के यात्रा कर सकते हैं। 

बता दे जापान, सिंगापुर और साउथ कोरिया के पासपोर्ट दुनिया में सबसे अधिक पावरफुल (Powerful Passport) हैं। इस बात की जानकारी हेनली एंड पार्टनर्स इंडेक्स (Henley Passport Index) की ताजा रैंकिग से मिली है। बता दे यह इंडेक्स दुनिया के 199 देशों के पासपोर्ट की रैंकिंग करती है। हालांकि भारतीय पोर्सपोर्ट को लेकर आप 60 देशों में बिना वीजा के यात्रा आसानी से कर सकते हैं। जो विदेश घूमने वालों के लिए यह एक बेहतर विकल्प है। बिना वीजा के घूमने से यात्री आसानी से कम पैसों में ही विदेश घूमने का आनंद भी ले सकते हैं।


दरअसल हेनले पासपोर्ट इंडेक्स रिपोर्ट में भारत 87वें स्थान पर है, ये एक वैश्विक पासपोर्ट रैंकिंग चार्ट है, जो 199 पासपोर्टों में 'सबसे मजबूत' और 'सबसे कमजोर' रैंक करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन प्राधिकरण के डेटा का इस्तेमाल करता है। अगर भारत के पासपोर्ट की बात करें तो भारत 60 देशों को वीजा फ्री ट्रैवल की अनुमति देता है।

बता दे जिन देशों में भारतीयों की 'वीजा-ऑन-अराइवल' है, उनमें थाईलैंड, इंडोनेशिया, मालदीव और श्रीलंका जैसे एशियाई डेस्टिनेशन शामिल हैं। इसके अलावा अफ्रीका में 21 देश ऐसे भी हैं जो भारतीय नागरिकों को ऑन-अराइवल visa देता है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन से हैं वे 60 देश जहां जाने के लिए भारतीय लोगों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है:

इन 60 देशों में लगती वीजा

ओशिनिया- माइक्रोनेशिया, फिजी, कुक आइलैंड, मार्शल आइलैंड, नीयू, समोआ, वनुआतू, तुवालू, पलाऊ आइलैंड

यूरोप- सर्बिया, अलबानिआ

मिडल ईस्ट -ओमान, जोर्डन, कतर, ईरान

कैरेबियन- हाइती,जमाइका, मोंटसेराट, बर्बाडोज, ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड, डोमिनिका, ग्रेनाडा, एंड टोबैगो, जमैका, सेंट लूसिया, त्रिनिदाद सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस

अमेरिका- एल सेल्वाडोर, बोलिविया

एशिया- मालदीव, भूटान, इंडोनेशिया, मकाऊ, म्यांमार, श्रीलंका, तिमोर लेस्टे, कम्बोडिया, लाओस, नेपाल और थाईलैंड

अफ्रीका- सियेरा लिओन, इथिओपिया, बोत्सवाना, बुरुंडी, कैप वेर्डे आइलैंड, कोमोरो आईलैंड, गबौन, गिनी बिसाऊ, मेडागास्कर, मौरिसिस, मॉरिटानिया, मोजाम्बिक, रवांडा, स्नेगल, सियाचल, सोमालिया, तंजानिया, टोगो, युगांडा, तुनिसिया और जिमबावे।



Tags:    

Similar News