Place To Visit Near Pushkar: राजस्थान घूमने का है प्लान,घूमें पुष्कर के पास की ये जगह

Place To Visit Near Pushkar: जब भी भारत में कहीं घूमने फिरने की बात आती है तो राजस्थानी कैसा राज्य है जहां हर कोई घूमने जाना चाहता है।

Update: 2024-08-07 10:35 GMT

Place To Visit Near Pushkar (Photos - Social Media) 

Place To Visit Near Pushkar: अजमेर पुष्कर के पास घूमने के लिए अजमेर सबसे बेस्ट जगह है। यह पुष्कर से 15 किलोमीटर दूर पड़ता है। यहां पर सबसे आकर्षक स्थल अजमेर शरीफ की दरगाह है। इसके अलावा आप यहां पर आनासागर भी घूम सकते हैं। तारागढ़ फोर्ट भी यहां की फेमस जगह है। अगर आप भी लॉन्ग वीकेंड में कहीं घूमने जाना चाहते हैं और आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने हैं। तो आज हम आपको राजस्थान के पुष्कर के पास मौजूद कुछ जगहों के बारे में बताते हैं।

अजमेर यात्रा आईटनेरी (Ajmer Travel Itinerary)

अगर आप अजमेर जा रहे हैं तो 2 दिन की तरफ 10000 रुपए में आसानी से की जा सकती है।

अजमेर जाने के लिए बस या ट्रेन का सहारा लिया जा सकता है जिसके टिकट ढाई सौ से 350 रुपए लगती है।

यहां 1000 से ₹2000 में आपको होटल और होमस्टे मिल जाएंगे।

यहां कई सारे लॉज भी हैं जिनका एक रात का किराया ₹300 से लेकर ₹500 है।

आप यहां घूमने के लिए ई रिक्शा ले सकते हैं और यहां बस भी चलती है।

Ajmer Travel Itinerary

अलवर यात्रा आईटनेरी (Alwar Travel Itinerary)

अलवर एक अट्रैक्टिव टूरिस्ट प्लेस है जहां पर आप घूमने जा सकते हैं। अलवर का किला सबसे खास है जो अरावली की पहाड़ियों पर बसा हुआ है। अरावली की पहाड़ियों पर यह 304 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। आप विनय विलास महल भी घूम सकते हैं जो काफी खूबसूरत है। अगर आप इतिहास में रुचि रखते हैं तो आपको अलवर महल जाना चाहिए। यहां कंपनी गार्डन और सिलीसेढ़ झील भी काफी सुंदर है।

दिल्ली से अलवर की दूरी 150 किलोमीटर है।

दिल्ली से यहां तक की यात्रा करने के लिए आप ट्रेन या बस का सहारा ले सकते हैं।

ट्रेन की टिकट डेढ़ सौ से ढाई सौ के बीच आ जाती है।

स्लीपर बस का किराया 200 से ₹400 लगता है।

कम बजट में होटल मिल जाएगी लेकिन आप हॉस्टल में भी ठहर सकते हैं।

यहां पर किफायती ढाबे मिल जाएंगे जहां आप आराम से खाना खा सकते हैं।

Alwar Travel Itinerary

जयपुर यात्रा आईटनेरी (Jaipur Travel Itinerary)

राजस्थान का जयपुर भी घूमने के लिए बेस्ट जगह है। इसे दुनिया भर में पिंक सिटी के नाम से पहचाना जाता है। अपने फॉर्स और इमारत के लिए यह जगह दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

दिल्ली से जयपुर स्लीपर कोच की यात्रा के लिए आपको ₹300 तक का खर्चा करना होगा।

रात में ठहरने के लिए होटल की जगह आप हॉस्टल का चुनाव कर सकते हैं।

लोकल जगह पर खाएंगे तो आपको ज्यादा खर्चा नहीं करना पड़ेगा।

Jaipur Travel Itinerary


Tags:    

Similar News