Alcatraz Island Jail: इस खूबसूरत द्वीप पर मौजूद है दुनिया की सबसे डरावनी जेल, जानें यहां की डरावनी कहानी

Alcatraz Island Dangerous Prison: इस दुनिया में कहानी रहस्यमई जगह मौजूद है जो लोगों को हैरान करने का काम करती है। चलिए आज हम आपको दुनिया की सबसे डरावनी जेल के बारे में बताते हैं।

Update: 2024-06-24 08:14 GMT

Alcatraz Island Dangerous Prison (Photos - Social Media) 

Alcatraz Island Dangerous Prison : इस दुनिया के हर कोने में कोई ना कोई ऐसी जगह मौजूद है जो अपने किसी न किसी विशेषता की वजह से पहचान जाती है। किसी भी शहर में जाने पर वहां की कोई न कोई ऐसी चीज जरूर होती है जो बहुत फेमस होती है। कुछ जगह ऐसी भी है जो अपने रहस्य की वजह से पहचानी जाती है। कहीं जगह की डरावनी कहानी लोगों को हैरान कर देती है। कुछ जगहों के बारे में जानकारी और देखकर लोगों को ऐसा लगता है कि क्या ऐसा भी हो सकता है। मेक्सिको एक बहुत ही सुंदर जगह है और यहां के शहर में आपको हर जगह डेड डॉल्स लटकी हुई दिखाई दे जाएगी। इसके अलावा इटली में मौजूद एक आइलैंड बहुत ही खतरनाक माना जाता है। अलकाट्राज एक खूबसूरत आइलैंड है जहां पर दुनिया की सबसे खतरनाक जेल मौजूद थी। इस आयरलैंड की डरावनी कहानी काफी ज्यादा प्रचलित है चलिए आज हम आपको इसके बारे मेंबताते हैं।

कहां है आइलैंड (Where is The Island)

इस द्वीप की रहस्यमय कहानी जाने से पहले आप यह जान लीजिए कि यह कहां पर मौजूद है। यह आइलैंड संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया के समुद्र तट सेन फ्रांसिस्को के पास मौजूद है। इस आयरलैंड को संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे खूबसूरत द्वीप माना जाता है और यह दुनिया की सबसे खतरनाक जेल भी कहा जाता है।

Alcatraz Island Dangerous Prison 


जेल का इतिहास (Prison History)

इस द्वीप की जेल की बात करें तो बता दें कि इसका निर्माण 1934 के आसपास किया गया था। ऐसा कहा जाता था कि यह इस कदर खतरनाक थी कि जो व्यक्ति यहां पर एक बार ज्यादा था वह कभी भी भागने की हिम्मत नहीं करता था। इसे सबसे खूबसूरत जेल भी माना जाता था क्योंकि यह आईलैंड बीच में मौजूद है और चारों तरफ ठंडे पानी से घिरा हुआ है। लेकिन 1963 में इसे बंद भी कर दिया गया था।

Alcatraz Island Dangerous Prison 


जुड़ी है डरावनी कहानी (There is a Scary Story Attached To it)

इस द्वीप से कुछ डरावनी कहानियां भी जुड़ी हुई है जो लोगों को हैरान कर देती है। ऐसा कहा जाता है कि कई लोगों ने इस जेल से भागने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। हालांकि कुछ लोग सफल भी हुए। कहीं लोग यहां से भागने की कोशिश में दम तोड़ दिया करते थे और कहां जाता है कि उनकी आत्मा आज भी यहां पर भटकती है और यहां से अजीबोगरीब आवाज आती है।

Alcatraz Island Dangerous Prison 


बन गया है म्यूजियम (It Has Become a Museum)

इस जेल को अब म्यूजियम में तब्दील कर दिया गया है। इसकी खूबसूरती को निहारने और कहानी से रूबरू होने के लिए हजारों पर्यटक यहां पर पहुंचते हैं। यह समुद्र के बीच में है जिसके चलते यहां नाव से जाना पड़ता है।

Tags:    

Similar News