ये है अयोध्या की सबसे सस्ती डोरमेट्री, यहां मिलेगी सारी सुविधाएं

Affordable Dormitory in Ayodhya : राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद अयोध्या जाने वाले भक्तों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। चलिए आपको यहां की एक डोरमेट्री के बारे में बताते हैं।

Update: 2024-02-12 01:46 GMT

Affordable Dormitory in Ayodhya (Photos - Social Media) 

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी। रामलला सदा के लिए गर्भगृह में विराजमान हो चुके हैं। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो जाने के बाद बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। यहां जैसे जन सैलाब उमड़ चुका है। अयोध्या आने वाले भक्तों के लिए यहां पर कई तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। हालांकि, बढ़ते भक्तों के साथ यहां पर महंगाई भी बढ़ती चली जा रही है। अगर आप भी अयोध्या दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं। जहां पर आप कम कीमत में आराम से रुक सकते हैं। यहाँ पर आप सारे सुख सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। तो आज हम आपको यहां की सबसे सस्ती डोरमेट्री के बारे में जानकारी देते हैं।

ऐसी है डोरमेट्री

अयोध्या की इस डॉरमेट्री में आने वाले भक्तों के लिए कई तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। यहां पर सोने के लिए फोम वाले गद्दे उपलब्ध करवाए जाते हैं और साथ में तकिया भी दिया जाता है। बेड के पास लाइट, पंखा और चार्जिंग सॉकेट की सुविधा भी उपलब्ध है। वहीं अगर आप गर्मी के सीजन में यहां जायेंगे तो डोरमेट्री में आपको एसी की सुविधा मिलेगी।



कहां है डोरमेट्री

अगर आप अयोध्या जा रहे हैं और इस सस्ती और अच्छी डोरमेट्री पर रुकना चाहते हैं। तो आपको अयोध्या धाम जंक्शन से रामपथ मार्ग रोड पर जाना होगा जहां आपको ये शानदार और सस्ती जगह मिल जाएगी। आप चाहें तो 9510213997 पर संपर्क भी कर सकते हैं।

अयोध्या में घूमें ये जगह

अगर आप घूमने फिरने की शौकीन है और अलग-अलग जगह पर जाना पसंद करते हैं तो आज हम आपको बताते हैं कि अयोध्या की ऐसी कौन-कौन सी जगह है जहां पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं। यह धार्मिक स्थल आपको प्राचीन परंपराओं और संस्कृति से रूबरू करवाएंगे और यहां जाकर आपको अद्भुत शांति का एहसास होगा। तो चलिए जानते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर के अलावा आपको कहां-कहां जाना चाहिए।

हनुमान गढ़ी

हनुमान गढ़ी के नाम से प्रसिद्ध भगवान हनुमान जी का यह मंदिर दसवीं सदी में बनाया गया था। यहां की स्थानीय धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक अयोध्या में राम जी के दर्शन करने जाने से पहले हनुमानगढ़ी पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन करने चाहिए।



त्रेता के ठाकुर मंदिर

यह एक बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है जिसे अगर कई मूर्तियों का घर कहा जाए तो बुरा नहीं होगा क्योंकि यहां पर राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, भरत, सुग्रीव की प्रतिमाएं है। यहां के बारे में बताया जाता है कि यहाँ प्रत्येक प्रतिमा एक ही काले बलुआ पत्थर से बनाई गई है। 1 वर्ष एकादशी के अवसर पर यह मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है।

छोटी छावनी

सफेद संगमरमर से बनी हुई अयोध्या के सबसे प्रसिद्ध इमारत में से एक है। यह मंदिर आपका मन मोह लेने वाली है क्योंकि यहां पर 34 गुफाएं बनी हुई है। गुफाओं का इतिहास भी अलग-अलग है जो आने वालों को रोमांचित करता है। दरअसल यहां की 12 गुफाएं बौद्ध धर्म से, 17 हिंदू धर्म से और पांच जैन धर्म से जुड़ी हुई है। यहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

छोटी छावनी


मणि पर्वत

मणि पर्वत अयोध्या की सबसे प्रसिद्ध जगह में से एक है जिसका धार्मिक और पौराणिक महत्व काफी खास है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक लक्ष्मण जी के घायल होने के बाद जब उन्हें ठीक करने के लिए हनुमान जी पूरा संजीवनी पर्वत उठा कर ले आए थे तब इस स्थान पर कुछ हिस्सा गिर गया था। वही हिस्सा मणि पर्वत के रूप में पहचाना जाता है इसकी ऊंचाई 65 फीट है।



राम कथा उद्यान

एक बहुत ही खूबसूरत उद्यान है जहां पर आपको ओपन एयर थिएटर और खूबसूरत सा हरा भरा लॉन देखने को मिलने वाला है। यहां पर अक्सर धार्मिक कार्यक्रमों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है। भक्त अक्सर यहां राम कथा का आयोजन करवाते नजर आते हैं।



Tags:    

Similar News