Bihar Someshwar Hills: जन्नत का एहसास करवाएगी बिहार की सोमेश्वर हिल्स, गर्मियों में जरूर करें सैर

Bihar Someshwar Hills: सोमेश्वर हिल्स बिहार के लिए खूबसूरत जगह जो प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत की तरह है। चलिए आज हम आपको इस जगह के बारे में जानकारी देते हैं।

Update: 2024-05-02 15:13 GMT

Heaven Of Bihar Someshwar Hills (Photos - Social Media)

Bihar Someshwar Hills: बिहार हमारे देश का एक प्रमुख खूबसूरत राज्य है। जहां की हसीन वादियां और पर्यटक स्थान हमेशा से ही लोगों का दिल जीतते आए हैं। यह राज्य बुद्ध नगरी के नाम से पहचाना जाता है तथा पश्चिम बंगाल, नेपाल और झारखंड से घिरा हुआ है। क्षेत्रफल की दृष्टि से देखा जाए तो बिहार भारत का 12वां को सबसे बड़ा राज्य है। यह कई सारे छोटे-छोटे जंगल और पहाड़ों से घिरा हुआ है और उसमें से एक सोमेश्वर हिल भी है जो बहुत खूबसूरत है। यह एक ऐसी सुंदर जगह है जहां घूमने का सपना कई लोगों का है। चलिए आज हम आपको इस खूबसूरत जगह के बारे में बताते हैं।

कहां है सोमेश्वर हिल्स

सोमेश्वर हिल्स बिहार का सबसे बड़ा पर्वतीय पठार है। यह पहाड़ियों का एक शिकार है जो समुद्र तल से 3000 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। यह बिहार के चंपारण और नेपाल की सीमा पर मौजूद है जो रामनगर प्रखंड के अंतर्गत आता है।

यहां की खासियत

सोमेश्वर हिल्स की सबसे बड़ी खासियत इसकी ऊंचाई है। अपनी हरियाली के लिए ही आसपास के स्थान में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां पर घने जंगल, झील झरने और नदियां मौजूद है जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। इन्हीं चीजों की वजह से गर्मी के मौसम में भी यहां तापमान कम रहता है। चंपारण समेत अन्य जिलों के लोग यहां पर अक्सर पिकनिक मनाने पहुंचते हैं।

मौर्य काल से है संबंध

सोमेश्वर हिल को अपनी खूबसूरती के अलावा ऐतिहासिक कारणों की वजह से भी पहचाना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि सोमेश्वर हिल पर कहीं सारे शिलालेख मिले हैं और इन सब का संबंध सम्राट अशोक के काल से बताया जाता है। इतिहासकारों का कहना है कि यहां जो शिलालेख मिले हैं उनमें मौर्य काल के व्यापार से संबंधित जानकारी मिलती है। सोमेश्वर हिल्स पर कई सारे संकरे रास्ते मौजूद हैं, जिन्हें मौर्यकालीन कहा जाता है।

प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत

जो लोग प्रकृति प्रेमी हैं और प्रकृति के बीच समय गुजारना पसंद करते हैं उनके लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यह पूरी तरह से ऊंचे ऊंचे पहाड़ों और जंगलों से घिरी हुई जगह है। जंगलों से घिरा होने की वजह से यहां की प्राकृतिक सुंदरता कमाल की दिखाई देती है। यह जगह प्रवासी पक्षियों का घर है और यहां पर कई सारे विलुप्त पेड़ पौधे और जीव देखने को मिलते हैं। मानसून के समय यहां की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। सोमेश्वर हिल्स के आसपास मौजूद है जहां आप घूमने जा सकते हैं।

Tags:    

Similar News