Delhi Famous Ram Mandir: राजधानी दिल्ली में करें इन मंदिरों के दर्शन, पाएं भगवान श्रीराम का आर्शिवाद

Delhi Famous Ram Mandir : अगर आप दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में रहते हैं तो आप बिना अयोध्या जाए ही भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको दिल्ली में स्थित श्री राम के कुछ ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे जहां आपको जरूर जाना चाहिए।

Update: 2024-02-04 03:56 GMT

Delhi Famous Ram Mandir (Photos - Social Media)

Delhi Famous Ram Mandir : 22 जनवरी को भारत में राम भक्तों के बीच काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिला। हर शहर, हर गली-मोहल्ला श्री राम के जयकारों से गूंज उठा था। जिसकी ललक अभी भी खत्म नहीं हुई है। अयोध्या में अभी भी इसकी अलग ही धूम देखने को मिल रही है। इस दिन के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राजनीति के बड़े-बड़े राजनेता और फिल्मी सितारे शामिल हुए थे। इसके अलावा 55 देश से करीब 100 VIP मेहमान भी इस आयोजन का हिस्सा बने थे। आपको बता दें कि आस्था की नगरी अयोध्या ही भगवान श्री राम के लिए मशहूर नहीं है बल्कि भारत में ऐसी कई जगह है जहां आप भगवान श्रीराम के दर्शन पा सकते हैं। (अगर आप दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्र में रहते हैं तो यहां भी आप श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। चलिए दिल्ली के कुछ प्रसिद्ध राम मंदिरों के बारे में जानते हैं।

अशोक विहार

दिल्ली के अशोक विहार में स्थित राम मंदिर दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के बीच काफी प्रसिद्ध है। आप भी यहां आकर भगवान श्रीराम की पूजन-अर्चन करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इस मंदिर का शिखर लगभग 100 फीट ऊंचा है। मंदिर के पास का इलाका केशव पुरम मेट्रो स्टेशन के करीब है। मेट्रो स्टेशन से मंदिर तक यात्री आसानी से पहुंच सकते हैं।


लोधी रोड

नई दिल्ली के लोधी रोड पर स्थित दक्षिण भारतीय राम मंदिर सुंदर वास्तुकला और भगवान राम की मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां भगवान राम के साथ मां सीता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, और हनुमान की मूर्तियां मौजूद है। यहां से नजदीकी मेट्रो स्टेशन, जेएलएन स्टेडियम है। जहां से मंदिर आसानी से पहुंचा जा सकता है।


द्वारका सेक्टर-7

द्वारका सेक्टर-7 में स्थित भगवान श्रीराम का मंदिर एक और महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। इस मंदिर में श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं। मान्यताओं के मुताबिक यहां भगवान से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है।

द्वारका सेक्टर-7 श्रीराम मंदिर


विवेक विहार

विवेक विहार दिल्ली में प्रभु राम का अद्वितीय मंदिर मौजूद है। श्रद्धालु दूर-दूर से यहां दर्शन करने पहुंचते हैं। इसके अतिरिक्त, श्री बालाजी मंदिर के आसपास होने के कारण यह काफी फेमस है।

विवेक विहार प्रभु राम मंदिर


Tags:    

Similar News