Lucknow Famous Kothi: लखनऊ के इस खूबसूरत कोठी में आज है बड़ी लाइब्रेरी, कई वर्ष पुरानी है ये जगह

Lucknow Famous Library: आप यहां लखनऊ आते है तो इस शहर के कुछ प्रसिद्ध स्मारकों को देखने जरूर जाइएगा। जिसमे से एक है केसरबाग का पुस्तकालय।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-05-12 03:15 GMT

Lucknow Famous Place(Pic Credit-Social Media)

Library In Lucknow: लखनऊ अपने तहजीब, शब्द और स्वाद के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहां पर आपको पहले आप करके दूसरों को सम्मानित किया जाता है। यह शहर मुगल साम्राज्य, ब्रिटिश शासक और नवाबों के इतिहास का साक्षी रहा है। यहां पर वर्तमान में भी कई ऐसे स्मारक है जो अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए संरक्षित किए गए है। उनमें से एक है उल्टी कोठी। जो वर्तमान में एक बड़ा और प्राचीन पुस्तकालय के तौर पर जाना जाता है। आप यहां लखनऊ आते है तो इस शहर के कुछ प्रसिद्ध स्मारकों को देखने जरूर जाइएगा। जिसमे से एक है केसरबाग का यह वर्षों पुराना पुस्तकालय जिसे आज भी प्रयोग किया जाता है।

नाम: आमिर-उद्-दौला पब्लिक लाइब्रेरी

लोकेशन: केसरबाग, लखनऊ,उत्तर प्रदेश 

समय: सुबह 9 से 6 बजे तक



हमारे लखनऊ में कई खूबसूरत इमारत है। उनमें से एक स्थित है केसरबाग में। जो ब्रिटिश और नवाबों के समय की याद दिलाता है। इस खूबसूरत इमारत का नाम है, लाइब्रेरी अमीरुद्दौला पब्लिक लाइब्रेरी। यह एक ऐतिहासिक इमारत है। इस जगह को लाइब्रेरी बनने से पहले उल्टी कोठी के नाम से जाना जाता है। इस लाइब्रेरी को नींव लेफ्टिनेंट सर हरकार्ट बटलर ने रखी थी। यहां पर करीब 1.50 लाख से ज्यादा किताबें है। यहां पर आपको हस्तलिखित किताबें अलग अलग पांडुलिपियों में देखने को मिलती है। साथ ही यहां पर भोजपत्र भी मौजूद है। यहां पर आपको कई प्राचीन तस्वीरें और कलाकृतियां भी देखने को मिल सकती है।

पुस्तक प्रेमियों के लिए अच्छी जगह

यहां पर ढेर सारी किताबें और अध्ययन सामग्री उपलब्ध है। तीसरी मंजिल पूरी किताबों से भरी हुई है। बहुत अच्छी तरह से बनाए रखा गया है और उचित ढंग से व्यवस्थित किया गया है। यहां पर लाइब्रेरी का शुल्क बहुत न्यूनतम और वास्तविक हैं। कुल मिलाकर पुस्तक प्रेमियों के लिए एक अच्छी जगह है। अंग्रेजी और हिंदी दोनों पुस्तकें उपलब्ध हैं।



पुस्तकों का एक विशाल संग्रह 

एक ऐसी जगह जहां है आपको शांति मिलेगी। आजकल कई लोगों का रुझान लाइब्रेरी की ओर नहीं है लेकिन फिर भी एक ऐतिहासिक लाइब्रेरी और किताबों का संग्रह पुराना हो सकता है। लेकिन आपको पुराने समय की किताबें मिलेंगी मुझे नवाबों के जमाने की एक किताब मिली जो कितनी अलग है। आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका पढ़ने को मिली, जिसमें फ्रेंच मटर सूप रेसिपी और अलग-अलग व्यंजनों पर आपको किताबें भी आसानी से मिलेंगी।



Tags:    

Similar News