Kadiya Dhro Kutch: ये है गुजरात का छिपा हुआ खजाना, यहां नजर आते हैं अमेरिका के ग्रैंड कैनियन जैसे नजारे

Kadiya Dhro Gujarat: गुजरात भारत का एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। चलिए आज हम आपके यहां के ग्रैंड कैनियन के बारे में बताते हैं।

Update:2024-06-25 18:18 IST

Kadiya Dhro Gujarat (Photos - Social Media)

Kadiya Dhro Gujarat : गुजरात भारत का एक प्रसिद्ध और प्रमुख राज्य है और इसे पर्यटन स्थल के तौर पर भी पहचाना जाता है। देश के पश्चिमी हिस्से में मौजूद ये राज्य अपनी संस्कृति, विरासत और प्राकृतिक स्थान के लिए पहचाना जाता है। यहां की टूरिस्ट डेस्टिनेशन पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। गुजरात की खूबसूरती इतनी ज्यादा प्रसिद्ध है कि इस लैंड आफ लीजेंड्स के नाम से पहचाना जाता है। इस राज्य की खूबसूरती को देखने के लिए हजारों देसी और विदेशी पर्यटक यहां पर पहुंचते हैं। यहां पर कच्छ का रण, सोमनाथ, लक्ष्मी विलास पैलेस, पोरबंदर बीच, गिर नेशनल पार्क जैसी जगह मौजूद है। यहां पर मौजूद कहीं जगह के बारे में आपने सुना होगा लेकिन कदिया ध्रो एक ऐसी जगह है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। चलिए आज हम आपको इसी जगह के बारे में बताते हैं।

कहां है कदिया ध्रो (Where Is Kadiya Dhro)

आपको बता दें कि यह खूबसूरत से जगह गुजरात के कच्छ जिले से 40 किलोमीटर दूर और भुज से 30 किलोमीटर दूर नदी के बीच में मौजूद है। यह भारत का एक छुपा हुआ रन है जो गूगल के मानचित्र पर भी नजर नहीं आता है।


कदिया ध्रो की खासियत (Specialty of Kadiya Dharo)

इस जगह की खासियत की बात करें तो यह ऐसा स्थान है जहां पर इतिहास, भू विज्ञान और प्रकृति मिलकर भारत की ग्रैंड कैनियन का निर्माण करते हैं।

इस जगह की खूबसूरती को देखते हुए न्यूयॉर्क टाइम्स ने 2021 में इसे 52 सर्वश्रेष्ठ स्थान में से एक के रूप में चुना था।


क्यों कहा जाता है ग्रैंड कैनियन (Why is it Called Grand Canyon?)

आपको बता दें कि अमेरिका के ग्रैंड कैनियन के नजारे दुनिया भर में पहचाने जाते हैं। यह जगह हवा और पानी के बहन के कटाव से करोड़ों साल बाद प्राकृतिक संरचना से पत्थरों पर शिल्पकार के रूप में बनी हुई है और इन पत्थरों के बीच में नदी बहती है। कहा जाता है कि जिस तरह अमेरिका के ग्रैंड कैनियन के नजारे दिखाई देते हैं। इसी तरह के नजारे कदिया ध्रो में भी दिखाई देते हैं। यहां पर खड़ी, गहरी और सकरी चट्टानों की दीवारें हैं, जिनके बीच से पानी बहता है।


कैसे पहुंचे कदिया ध्रो (How to reach Kadia Dhro)

इस जगह पर पहुंचना बहुत आसान है और आप देश के किसी भी हिस्से से गुजरात के रण आफ कच्छ तक पहुंच सकते हैं। गुजरात के कच्छ पहुंचने के बाद आप टैक्स या कब लेकर नखत्राणा प्रांत पहुंच सकते हैं जहां से इस जगह की दूरी 10 से 15 मिनट पड़ती है।

Tags:    

Similar News