Haunted Places in India: ये हैं पश्चिम भारत की सबसे डरावनी जगहें, नाम सुनते ही उड़ जाते हैं लोगों के होश

Haunted Places in India: अपने पश्चिम भारत के कई प्रसिद्ध स्थान के बारे में सुना होगा लेकिन चलिए आज डरावनी जगह के बारे में जानते हैं।

Update:2024-05-15 10:00 IST

Most Haunted Places In Western India (Photos - Social Media)

कुलधारा गांव

 : पश्चिम भारत यानी कि वेस्ट बेंगल भारत का एक बहुत ही खूबसूरत इलाका है। वैसे तो पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारत में कई सारी हसीन और शानदार जगह मौजूद है जो दुनिया भर में पहचानी जाती है। देश का हर हिस्सा अपने अंदर कहीं अद्भुत जगह को समेटे हुए। पश्चिम भारत को भी अपनी खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है। गुजरात महाराष्ट्र राजस्थान जैसे कहीं इलाके हैं जो बहुत ही खूबसूरत है और यहां पर हजारों पर्यटक घूमने के लिएपहुंचते हैं। पश्चिम भारत की खूबसूरत और चर्चित जगह के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। लेकिन आप देश के हिस्से में मौजूद डरावनी जगह के बारे में शायद ही जानते होंगे। चलिए आज हम आपको दक्षिण भारत की कुछ डरावनी जगह के बारे में बताते हैं जिनका नाम सुनकर लोग डर जाते हैं।

कुलधारा गांव

राजस्थान भारत का पश्चिम में मौजूद एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। इस राज्य की खूबसूरती का दीदार करने के लिए हजारों देश और विदेशी पर्यटक यहां पर पहुंचते हैं। जैसलमेर यहां का प्रमुख और खूबसूरत पर्यटक स्थल है लेकिन यहां पर मौजूद कुलधरा गांव पश्चिम भारत की सबसे डरावनी जगह में से एक है। ऐसे बताया जाता है कि इस गांव पर ब्राह्मणों का श्राप है और जो भी यहां बचना चाहेगी वह जिंदा नहीं बच पाएगा। यहां रहने वाले लोगों ने अचानक एक रात में घर खाली कर दिया था और आगे चलकर किसी की हिम्मत नहीं हुई तो यहां पर बस सके और अभी एक खंडहर बन चुका है।

कुलधारा गांव


डुमस बीच

राजस्थान की तरह गुजरात भी एक बहुत ही खूबसूरत और चर्चित राज्यहै। अपने खूबसूरत स्थान के अलावा इस जगह को डायमंड की व्यापार के लिए भी दुनिया भर में पहचाना जाता है और यह कपड़ों के व्यापार के लिए भी पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यहां का सूरत एक प्रसिद्ध शहर है लेकिन डुमस बीच अपनी डरावनी कहानियों की वजह से पूरे देश भर में पहचाना जाता है। यहां की रेट का रंग काला है और ऐसा कहा जाता है कि सदियों पहले यहां पर आत्माओं का बसेरा था जिस वजह से यह रेत काली हो गई है लेकिन लोगों का यह भी मानना है कि सदियों पहले शाहू को जलाया जाता था इसलिए यहां के रेत काली है। यहां की डरावनी कहानी इस कदर प्रचलित है कि शाम होने के बाद यहां कोई भटकता भी नहीं है।

डुमस बीच


शनिवारवाड़ा

शनिवार वाड़ा पश्चिम भारत की सबसे डरावनी जगह में से एक है और यह महाराष्ट्र के पुणे जिले में मौजूद है। इसका निर्माण 17वीं शताब्दी में बाजीराव प्रथम ने करवाया था। इस जगह पर मुगल और मराठा वास्तु कला के अद्भुत नमूने देखने को मिलते हैं। हालांकि यह डरावनी कहानियों के लिए भी देश भर में पहचाना जाता है। ऐसा कहा जाता है की अमावस्या की रात को यहां पर एक दर्द भरी गूंज सुनाई देती है। कहानियों के मुताबिक पेशवा नारायण राव की इस महल में हत्या कर दी गई थी और उसके बाद से उनकी आत्मा यहां पर भटकती है। इन्हीं डरावनी कहानियों की वजह से सूरज ढलने के बाद कोई यह नहीं जाता।

शनिवारवाड़ा


राणा कुम्भा पैलेस

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ को अपनी खूबसूरती और लोकप्रियता के चलते देश ही नहीं दुनिया भर में पहचाना जाता है। चित्तौड़गढ़ का इतिहास सिख महत्व इसे काफी खास बनाता है। शाही मेहमान नवाज का लोटपोट उठाने के लिए कहीं पर्यटक यहां पर पहुंचते हैं। चित्तौड़गढ़ वैसे तो काफी फेमस है लेकिन यहां का राणा कुंभा पैलेस डरावनी कहानियों के लिए पहचाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस फोर्ट में एक गुप्त कक्षा है जहां से महिलाओं के चिकने की आवाज आती है। आपको बता दें कि यह वही जगह है जहां पर रानी पद्मिनी ने कई महिलाओं के साथ आत्मदाह कर लिया था।

राणा कुम्भा पैलेस


Tags:    

Similar News