Hill Station Near Gujarat: गुजरात की इस खूबसूरत जगह के हो जाएंगे दीवानें, किसी द्वीप से कम नहीं ये सापुतारा

Hill Station Near Gujarat:ये खूबसूरत जगह गुजरात में है। यहां पर आप कम खर्च में हिल स्टेशन का असली आनंद ले सकते हैं। गुजरात के इस हिल स्टेशन का नाम सापुतारा है।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2023-01-10 03:56 GMT

सापुतारा (फोटो- सोशल मीडिया)

Hill Station Near Gujarat: घूमने की चाह रखने वाले लोगों को सर्दियों के मौसम में हिल स्टेशन जाना, वहां पर बर्फबारी देखना बहुत पसंद आता है। वैसे भी अब तो सर्दियों की छुट्टियां भी शुरू हो गई हैं। ऐसे में अगर आप इन छुट्टियों में शिमला, मनाली, मसूरी और चंबा जाने का सोच रहे हैं, तो हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आपको जबरदस्त सर्दी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा और खूबसूरत पहाड़, हरी-भरी वादियां भी देखने को मिलेंगी। इस जगह पर शिमला-मनाली जैसी भीड़ भी नहीं होगी। लेकिन अगर आप नेचर लवर हैं तो ये जगह आपको वाकई में बहुत पसंद आएगी। 

ये खूबसूरत जगह गुजरात में है। यहां पर आप कम खर्च में हिल स्टेशन का असली आनंद ले सकते हैं। गुजरात के इस हिल स्टेशन का नाम सापुतारा है। जोकि उत्तराखंड को लगभग बराबर की टक्कर देता है। यहां पर आप अपनी फैमिली-दोस्तों के साथ वीकएंड पर भी जा सकते हैं और मन चाहे एडवेंचर कर सकते हैं।

मंदिर, जंगल, पहाड़, झरनें और खूबसूरत वादियां

(Image Credit- Social Media)

गुजरात के सापुतारा हिल स्टेशन पर आप प्रसिद्ध सप्तश्रृंगी देवी मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं। ये प्राचीन मंदिर सात चोटियों से घिरा हुआ है। मंदिर के इतिहास के बारे में ऐसा बताया जाता है कि यहां पर देवी मां स्वयं पर्वत के मुख पर एक चट्टान पर प्रकट हुईं थी। तब से यहां पर देवी की 10 फीट लंबी प्रतिमा है। 

आपको बता दें, कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सापुतारा हिल स्टेशन लगभग 1290 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां आने के लिए ट्रेन और बस दोनों सुविधाएं उपलब्ध हैं। ये हिल स्टेशन हरे-भरे जंगलों, पहाड़ों, झरनों और खूबसूरत वादियों से घिरा हुआ है।

यहां पर बोटिंग का आनंद ले सकते हैं। यहां के हरे-भरे पार्क शाम के समय आमतौर पर पर्यटकों के घूमने के लिए बेस्ट जगहों में से एक है। यहां पर मानव निर्मित झील है जो आपके बेस्ट देखने वाली जगह साबित हो सकती है। इसके अलावा झील के आसपास बहुत सारी स्ट्रीट शॉप, फूड स्टॉल हैं जहां पर खाने की बेहतरीन चीजें खरीद सकते हैं।


Tags:    

Similar News