India Best Tourist Places: भारत के इन देशों में घूमना खाना रहना सब है फ्री, आप भी घूम सकते है यहां

India Best Tourist Places: घूमना किसे पसंद नहीं होता है, खासकर फ्री में घूमना तो सबका पसंदीदा होता है, चलिए हम आपको भारत में कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते है जहां आप मुफ्त में घूम सकते है...

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-07-19 09:47 GMT

Tourist Places in India (Pic Credit-Social Media)

India Best Tourist Places: घूमना फिरना हर कोई चाहता है, नए जगह को एक्सप्लोर करना सबका ही पसंदीदा काम होता है। लेकिन कम पैसे खर्च करके वो भी बजट में घूमना ही पसंद आता है। यदि किसी को मुफ्त में घूमने का विकल्प मिलता है तो कोई यह मौका कैसे छोड़ सकता है। लेकिन क्या आपको पता है अपने भारत देश में भी कुछ ऐसे जगह है जहां आप मुफ्त में घूमने का लुत्फ उठा सकते है। यानी आपको बस वहां पर पहुंचना होगा, बाकी रहना और खाना सब मुफ्त होगा। चलिए हम आपको भारत के कुछ ऐसे जगहों के बारे में बताते है।

भारत में यहां घूमने में नहीं लगता है पैसा (Free Places To Visit in India)

वो जगह जहां पर खाने पीने और घूमने का कोई अलग पैसा नहीं लगता है। इस लिस्ट में कुछ प्रसिद्ध जगह है।

मणिकर्ण साहेब(Manikaran Saheb)

लोकेशन: हरि हर घाट, मणिकरण रोड, मणिकरण, हिमाचल प्रदेश 

हिमाचल तो हमेशा से भारतीय लोगों का फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन है। यहां लोकल लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में विदेशी लोग भी घूमने आते हैं। ये जगह अपनी नेचुरल खूबसूरती के लिए जानी जाती है। अगर आप हिमाचल आ रहे हैं तो आपको गुरुद्वारा मणिकर्ण साहिब जरूर आना चाहिए। यहां पर आपको ठहरने और खाने-पीने के लिए अच्छी सुविधा मिल जाती है और पैसे भी नहीं देने पड़ेंगे। आप अपनी श्रद्धा से कुछ भी दान दे सकते है। यह पार्वती नदी पर बना एक अति सुंदर पवित्र मंदिर है। यह स्थान इतना सुंदर है कि आप अपनी आँखें बहती हुई सुंदर नदी से हटा नहीं सकते।


गुरुद्वारा इतना शांत और दिव्य है कि वास्तव में आत्मा को शांति मिलती है!! गर्म पानी में पवित्र स्नान पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए उपलब्ध है और दोनों के लिए अलग-अलग खंड भी हैं।

भारत हेरिटेज सर्विसेज (Bharat Heritage Services)

लोकेशन: 273, हरिद्वार रोड, एनएच 58, गंगा विहार कॉलोनी, कोलघट्टी, ऋषिकेश, उत्तराखंड

समय: सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक

भारत हेरिटेज सर्विसेज ऋषिकेश की सबसे अच्छी जगहों में गिनी जाती है। यहां लोग शांत वातावरण में समय बिताने आते हैं। खास बात ये है कि यहां ठहरना और खाना-पीना बिल्कुल मुफ्त है। हालांकि, इसके बदले आपको कुछ वॉलिंटियर के तौर पर काम करना होगा। यहां आप ऋषिकेश के मंदिरों में दर्शन कर पाएंगे। मुफ़्त ठहरने का लाभ उठाने के लिए आपको इस संस्था द्वारा पेश किए जाने वाले स्वयंसेवी कार्यक्रमों में भाग लेना होगा। और सच कहें तो यह बिल्कुल भी बुरा सौदा नहीं है!


परमार्थ निकेतन(Parmarth Niketan)

समय: सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक

लोकेशन: मुख्य बाज़ार रोड, राम झूला, स्वर्ग आश्रम, ऋषिकेश, उत्तराखंड 

परमार्थ निकेतन भी ऋषिकेश के सुदंर आश्रमों में गिना जाता है. ये जगह गंगा आरती के लिए जानी जाती है। अगर आप यहां किसी धार्मिक काम के लिए आते हैं तो फ्री में रुक सकते हैं। यहां आपको खाने पीने के लिए भी पैसे नहीं देने पड़ेंगे। इसके अलावा, अगर आप तमिलनाडु जा रहे हैं तो रामनाश्रामम जरूर जाएं, यहां भी आपके लिए रहना-खाना एकदम मुफ्त होगा।



Tags:    

Similar News