India Richest Temple: ये हैं भारत के 5 सबसे अमीर मंदिर, जहां आता है अरबों का चढ़ावा

India Richest Temple: भारत अपने संस्कृति और परम्पराओं के कारण दुनिया भर में मशहूर है।देश में हजारों की संख्या में मंदिर हैं, हर साल भगवान के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु आते हैं।

Report :  Anupma Raj
Update: 2022-11-09 00:38 GMT
India Richest Temple (Image: Social Media)

।ndia Richest Temple: भारत अपने संस्कृति और परम्पराओं के कारण दुनिया भर में मशहूर है।देश में हजारों की संख्या में मंदिर हैं जहां हर।साल भगवान के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु आते हैं और इन मंदिरों में करोड़ों का चढ़ावा भी चढ़ता है।हर मंदिर का अपना महत्व है।भारत में ऐसे कई मंदिर है जो काफी अमीर है।इन मंदिरों में होने वाली कमाई हैरान कर देने वाली है।तो आइए जानते हैं भारत के सबसे अमीर मंदिरों के बारे में:

तिरुपति बालाजी मंदिर, तिरुमला (Tirupati Balaji Temple, Tirumala)

चेन्नई में स्थित तिरुमला तिरुपति बालाजी का नाम देश के सबसे प्रतिष्ठित और अमीर मंदिरों में शुमार है। यहां हर दिन करीब 60 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं और चढ़ावा भी चढ़ाते है।

Tirupati Balaji Temple, Tirumala

साथ ही दान भी करते हैं। तिरुपति बालाजी मंदिर कि कुल सालाना कमाई 650 करोड़ रुपये है।

पद्मनाभ स्वामी मंदिर, तिरुवनंतपुरम केरल (Padmanabhaswamy Temple, Tiruvanantpuram, Kerala)

दरअसल पद्मनाभ स्वामी मंदिर को भारत का सबसे अमीर मंदिर माना जाता है। इस मंदिर की 6 तिजोरियों में 20 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है। यहां मंदिर में स्तापित महाविष्णु भगवान की मूर्ति सोने (Gold) से बनी है।

Padmanabhaswamy Temple, Tiruvanantpuram, Kerala

भगवान विष्णु के इस मूर्ति की अनुमानित कीमत 500 करोड़ रुपये है। बता दें मंदिर की संपत्ति को लेकर पहले काफी विवाद हो चुका है। इतना विवादित रहा कि कोर्ट को दखल देना पड़ा था।

शिरडी साईं बाबा, अहमद नगर, महाराष्ट्र (Shirdi Sai Baba, Ahmad Nagar, Maharashtra)

महाराष्ट्र के अहमद नगर में भगवान शिरडी साई बाबा मंदिर काफी फेमस है। यहां हर साल लाखों लोग Shirdi Sai Baba के दर्शन के लिए देश-विदेश से आते हैं।

Shirdi Sai Baba, Ahmad Nagar, Maharashtra

दरअसल शिरडी साई बाबा के इस मंदिर में हर साल 480 करोड़ रुपये तक दान-दक्षिणा रिकॉर्ड है। वहीं ताज़ा आंकड़े के अनुसार 360 करोड़ रुपये सालाना के बताए जाते हैं।

माता वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू (Mata Vaishno Devi Temple, Jammu)

माता रानी वैष्णो देवी मंदिर की लोकप्रियता देश और दुनिया भर में मशहूर है। यहां सालभर मां के दर्शन के लिए हजारों भक्त आते हैं।

Mata Vaishno Devi Temple, Jammu

यहां हर साल 500 करोड़ रुपये सालाना, यहां के श्राइन बोर्ड को भक्तों के चंदे से मिलते हैं।

सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई (Siddhivinayak Temple, Mumbai, Maharashtra)

दरअसल महाराष्ट्र कि राजधानी मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर गणेश भगवान का बेहद पॉपुलर मंदिर है। यहां हर दिन सेलेब्रिटी से लेकर आम नागरिक तक माथा टेकने और मन्नत मांगने आते हैं।

Siddhivinayak Temple, Mumbai, Maharashtra

जानकारी के अनुसार, हर साल गणपति बप्पा के इस मंदिर को दान से लगभग 75 से 125 करोड़ रुपये प्राप्त आते हैं।


 


Tags:    

Similar News