Indias Highest Places: भारत के सबसे ऊंचे युद्ध के मैदान से लेकर एयरपोर्ट तक, जानें कहां मौजूद है ऊंची ऊंची जगह

Indias Highest Places: भारत में आपको कई ऐसे रोचक तथ्य मिल जाएंगे, जो आपको हैरानी में डाल सकते हैं।इस लेख के माध्यम से हम आपको भारत की सबसे अधिक ऊंचाई वाली चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Update: 2024-06-20 06:35 GMT

Indias Highest Places (Photos - Social Media)

Indias Highest Places : भारत विविधताओं का देश है। इसके उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम में आपको अनूठी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनकी अपनी एक खास पहचान है। इस कड़ी में आज हम आपको इस लेख के माध्यम से भारत में स्थित सबसे अधिक ऊंचाई वाली चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें सबसे अधिक ऊंचाई पर बांध से लेकर चोटी, झरना, गेट, एयरपोर्ट, पुल और युद्ध का मैदान शामिल है। कहां-कहां हैं ये स्थान और कितनी ऊंचाई पर है स्थित, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।

भारत का सबसे ऊंचा युद्ध का मैदान (India's Highest Battlefield)

भारत का सबसे ऊंचा युद्ध का मैदान सियाचिन ग्लेसियर है, जो कि समुद्र तल से 18,875 फीट की ऊंचाई पर है। यहां हर समय भारतीय सेना के सैनिकों का पहरा रहता है, जो कड़ाके की ठंड में भी तैनात रहकर भारत की रक्षा करते हैं।

India's Highest Waterfall


भारत का सबसे ऊंचा पुल (India's Highest Bridge)

जम्मू-कश्मीर में चेनाब नदी पर बना चेनाब ब्रिज सबसे ऊंचा ब्रिज है। इसकी ऊंचाई 359 मीटर है, जो कि एफिल टॉवर से भी अधिक है। इस ब्रिज पर सिंगल रेलवे लाइन पर ही रेलवे के संचालन की व्यवस्था की गई है, जिससे आने वाले समय में यहां पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके।

भारत का सबसे ऊंचा झरना (India's Highest Waterfall)

भारत का सबसे ऊंचा झरना कुंचिकल झरना है, जिसकी ऊंचाई 455 मीटर है। यह झरना कर्नाटक राज्य के शिमोगा जिले में स्थित है। आपको यह भी बता दें कि यह झरना एशिया में दूसरा सबसे ऊंचा झरना है। वहीं, भारत में इसके बाद दूसरे स्थान पर ओडिसा में स्थित बेरहीपानी फॉल्स है।

India's Highest Waterfall


भारत की सबसे ऊंची चोटी (India's Highest Peak)

भारत की सबसे ऊंची चोटी का खिताब कंचनजंगा के नाम है। इस चोटी की ऊंचाई 8586 मीटर है, जिसके साथ यह दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है। खास बात यह है कि यह चोटी माउंट एवरेस्ट से सिर्फ 262 मीटर ही कम है।

India's Highest Peak


भारत का सबसे ऊंचा बांध (India's Highest Dam)

भारत का सबसे ऊंचा बांध उत्तराखंड राज्य में है, जो कि टिहरी बांध के नाम से मशहूर है। यह बांध एशिया में दूसरा सबसे ऊंचा और दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई वाली श्रेणी में आठवें पायदान पर है। इस बांध की ऊंचाई 260.5 मीटर व लंबाई 575 मीटर है। इस बांध के माध्यम से 2400 मेगावाट तक बिजली का उत्पादन किया जाता है।

India's Highest Dam


भारत का सबसे ऊंचा एयरपोर्ट (India's Highest Airport)

भारत का सबसे ऊंचा एयरपोर्ट कुशोक बकुला रिम्पोची एयरपोर्ट है, जो कि 10,682 फीट की ऊंचाई पर लेह में स्थित है। इसके साथ ही यह दुनिया का 22वां सबसे ऊंचा एयरपोर्ट है।

Tags:    

Similar News