Kanpur Famous Bhelpuri: चटपटे भेल से सजी प्लेट, जिसे देखते ही आ जाएगा मुंह में पानी

Famous Bhelpuri in Kanpur: जब आप कुछ हल्का खाना चाहते हैं और साथ ही अपने स्वाद को तृप्त करना चाहते हैं तो भेल पुरी एक आदर्श नाश्ता हो सकता है।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-03-15 12:45 GMT

Famous Bhelpuri Platter In Kanpur(Pic Credit - Social Media)

Kanpur Famous Bhelpuri: जब आप कुछ हल्का खाना चाहते हैं और साथ ही अपने स्वाद को तृप्त करना चाहते हैं तो भेल पुरी एक आदर्श नाश्ता हो सकता है। यह मीठा मसालेदार तीखा और बहुत अनूठा है। यह शाम की चाय के साथ पसंदीदा नाश्ते में से एक हो सकती है। यह बिल्कुल मुंबई की सड़क किनारे मिलने वाली भेल की याद दिलाती है, जो वहां आपको सड़क किनारे आसानी से मिल सकती है। लेकिन अगर हम आपको बताए की इसमें भी कई तरह के चटनी, मसाले और पापड़ी से अलग बनाकर इसे भी प्लेट में सजाकर खाया जा सकता है तो, आपको यकीन नहीं होगा।

भेलपुरी प्लैटर कभी किया है ट्राई?

जी हां चाइनीज, इटालियन और भारतीय फूड प्लैटर की तरह भेलपुरी के कई वैरायटी को भी सजाकर एक साथ प्लेट में लगाकर सर्व किया जाता है। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में आपको भेलपुरी को प्लैटर मिलती है। जहां दुकान वाले भईया तीन चार चीजों से प्लैटर को सजाकर सर्व करते है। भेल पुरी मुंबई का एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जहां कुरकुरे मुरमुरे को मीठी इमली की चटनी, मसालेदार हरी चटनी, गर्म तीखी लहसुन की चटनी, प्याज, टमाटर, भुनी हुई मूंगफली, सेव और चाट मसाला के साथ परोसा जाता है। अंत में इसे धनिये की पत्तियों, कुरकुरे सेव और कुचली हुई पापड़ी से सजाया जाता है।

नाम: अपर्णा भेलपूरी

लोकेशन: आउट साइड गीता पार्क, किदवई नगर नियर साइड नंबर 1 कानपुर, इनफ्रोंट ऑफ रामचंद शॉप


मेन्यू में है बहुत कुछ चटपटा:

बटाटा पूरी, सेव पनीर पूरी, खट्टी मिठ्ठी भेल, पनीर कटलेट जिसे खाने के लिए सर्व करने से पहले सजाया जाता है। जैसे मूंगफली, मीठी चटनी, खट्टी चटनी, अलग से पापड़ी और भी बहुत कुछ।


भेलपुरी कुरकुरे मुरमुरे, नमकीन जैसे छोटी - छोटी पापड़ी, मूंगफली, मसालेदार तले हुए चने, प्याज, टमाटर, उबले हुए आलू जैसी सब्जियां, चाट मसाला के स्वाद वाली मसाला, तीन चटनी – मीठी इमली की चटनी, को एक साथ मिलाकर बनाई जाती है। मसालेदार हरी चटनी, और गर्म तीखी लाल लहसुन की चटनी और अंत में बहुत सारे धनिये से सजाकर, सेव और नमकीन से सजाकर सर्व किया जाता है।

Tags:    

Similar News