Agra Famous Food; 49 रुपए में आगरा में खाएं अनलिमिटेड खाना, लाजवाब स्वाद बना देगा दीवाना

Agra Famous Food: आगरा को अपने ऐतिहासिक स्थलों की वजह से पहचाना जाता है। चलिए आज हम आपको यहां के शानदार फूड स्टॉल के बारे में बताते हैं।

Update: 2024-06-11 05:30 GMT

Kapoors Kitchen Agra (Photos - Social Media) 

Kapoors Kitchen Agra : यमुना नदी के तट पर स्थित आगरा शहर ऐतिहासिक स्मारकों के लिए प्रसिद्ध है। सन् 1506 में सिकन्दर लोदी ने मुगलों का राज्य स्थापित किया था। मुगलों के शासन के दौरान खूबसूरत स्मारक स्थापित किए गए थे जिन्हें देखने आज भी पर्यटक आगरा आते हैं। आगरा में हस्तशिल्प बहुत ही प्रसिद्ध है। आगरा को सबसे ज्यादा ताज महल (17वीं शताब्दी) के लिए जाना जाता है, जिसे 1983 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। एक जटिल मकबरा, ताज महल को अक्सर मुगल वास्तुकला का दुनिया का सबसे अच्छा उदाहरण माना जाता है। अपने शानदार और ऐतिहासिक पर्यटक स्थलों के अलावा आगरा को बेहतरीन खान-पान के लिए भी पहचाना जाता है। अपने यहां मिलने वाले पेठे के बारे में तो सुना ही होगा जो देश नहीं बल्कि विदेशों तक फेमस है। चलिए आज हम आपके यहां के एक अनलिमिटेड थली की जानकारी देते हैं।

99 रुपए में पूरी थाली (Full Thali for Rs 99)

खाने पीने की शौकीन अक्सर ऐसी जगह की तलाश करते हैं जहां पर उन्हें एक से बढ़कर एक चीजों का टेस्ट करने को मिल सके। आगरा में यहां आप ₹100 की थाली लेने के बाद₹49 और देकर अनलिमिटेड इंडियन और चाइनीस फूड खा सकते हैं।


थाली में मिलेगी ये चीजें (These Things Will Be Found in The Plate)

जो ₹99 की थाली आप यहां से खरीदते हैं उसके अंदर बटर वाली चार रोटी, 6 दिन 6 तरह की दाल, बिरयानी, सलाद और पकोड़ा कड़ी होती है।

कपूर किचन से इन चीजों का लें आनंद Enjoy These Things in Kapoor Kitchen 

अगर ₹100 वाली थाली से आपका पेट नहीं भरा है या फिर आपका कुछ और भी खाने का मन हो रहा है तो आप यहां पर एक्स्ट्रा बिरयानी, एक्स्ट्रा नूडल्स, मंचूरियन, फ्राइड राइस और कई सारे आइटम्स सिर्फ 49 रुपए देने के बाद अनलिमिटेड ले सकते हैं। यहां वड़ा पाव, दही के शोले, फ्राइड राइस, चिल्ली पोटेटो जैसी चीजें भी मिलती है।


कहां मिलेगा (Where To Get It)

ये सब कुछ आपको कपूर किचन संजय प्लेस आगरा पर मिल जाएगा। 

Tags:    

Similar News