Karwa Chauth 2024: करवाचौथ पर आपके शहर में इतने बजे दिखेगा चाँद, इस बार 13 घंटे से भी ज़्यादा समय तक रखना होगा व्रत!

Karwa Chauth 2024: करवाचौथ इस साल 20 अक्टूबर को है आइये जानते हैं आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चाँद।

Update:2024-09-24 07:28 IST

Karwa Chauth 2024 (Image Credit-Social Media)

Karwa Chauth 2024: सुहागिनें अपने पति के लिए करवाचौथ का निर्जला व्रत रखतीं हैं। ऐसे में इस साल ये त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जायेगा। ये व्रत पति उम्र के लिए रखा जाता है। ऐसे में आपके शहर में चाँद कितने बजे निकलेगा आइये जान लेते हैं।

आपके शहर में इतने बजे निकलेगा करवाचौथ का चाँद

करवाचौथ को करक चतुर्थी भी कहा जाता है। ये हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार भी है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लम्बी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए व्रत करती हैं और रात को चाँद का दीदार करने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं अब आपके शहर में चाँद कितने बजे तक निकलेगा आइये ये भी आपको बता देते हैं।

करवाचौथ का शुभ मुहूर्त कितने बजे

  • चतुर्थी तिथि की शुरुआत- सुबह 6:46 बजे से शुरू
  • चतुर्थी तिथि की समाप्ति - सुबह 4:16 बजे करवाचौथ का पूजा का मुहूर्त - शाम 6:12 से 7:26 बजे तक

आइये अब आपको बता देते है कि करवाचौथ का चाँद हर शहर में अलग अलग समय पर दिखाई देगा। ये त्योहार सूर्योदय से शुरू होता है और चंद्रोदय तक समाप्त होता है। चाँद के दर्शन करने के बाद उन्हें अर्घ दिया जाता है और पूजा की जाती है जिसके बाद ही वो अपना व्रत खोलतीं हैं। इस साल महिलाएं लगभग 13 घंटे 29 मिनट तक बिना कुछ खाये पिए इस व्रत को पूरा करेंगीं। क्योंकी 20 अक्टूबर को चाँद रात 7:45 पर निकलेगा। आइये जानते हैं आपके राज्य में कितने बजे चाँद निकलेगा।

  • दिल्ली-रात 8:07 बजे
  • मुंबई -रात 8:46 बजे
  • लखनऊ -रात 8:10 बजे
  • पंजाब -रात 8:07 बजे
  • गुरुग्राम - रात 8:08 बजे
  • उत्तर प्रदेश-रात 8:09 बजे
  • अहमदाबाद-रात 8:39 बजे
  • हैदराबाद- रात 8:27 बजे
  • बेंगलुरु- रात 8:29 बजे
  • जयपुर- रात 8:15 बजे
  • चेन्नई- रात 8:45 बजे
  • कोलकाता-शाम 7:45 बजे
Tags:    

Similar News