Lucknow Biggest Dandiya Night: लखनऊ में यहाँ है डांडिया नाईट,जानिए क्या है टाइमिंग और टिकट की कीमत

Lucknow Biggest Dandiya Night: लखनऊ में डांडिया नाईट का आयोजन होने जा रहा है वो भी काफी बड़े स्तर पर आइये जानते हैं कहाँ, कब और कितने की है यहाँ की टिकट्स।

Written By :  Shweta Srivastava
Update:2024-10-04 08:49 IST

Dandiya Night At Lucknow (Image Credit-Social Media)

Lucknow Biggest Dandiya Night: नवरात्रि आते ही गरबा और डांडिया नाईट की धूम भी शुरू हो जाती है ऐसे में अगर आप भी डांडिया नाईट को एन्जॉय करना चाहते हैं तो आज हम आपको लखनऊ में होने वाली इस शानदार शाम के बारे में बताने जा रहे हैं। जहाँ पहुंचना आपके लिए किसी यादगार पलों से कम नहीं होगा। आइये जानते हैं कहाँ होने वाली है ये नाईट और क्या है इसकी टाइमिंग और कितने का मिलेगा टिकट।

नवरात्रि में जहाँ गुजरात में गरबा और डांडिया का आयोजन काफी बड़े स्तर पर किया जाता है वहीँ अब इसका चलन कई अन्य राज्यों में भी काफी ज़्यादा बढ़ गया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आप कहाँ इस नाईट को एन्जॉय कर सकते हैं आइये ये भी जान लेते हैं।

लखनऊ में 11 अक्टूबर को सबसे बड़े डांडिया नाईट का आयोजन होने जा रहा है जो होगा गोमती नगर स्थित इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में। यहाँ का टिकट आपको बुक माय शो पर आसानी से मिल जायेगा। तो अब आप यहाँ जा सकते हैं और अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस नाईट को एन्जॉय कर सकते हैं।

यहाँ पर आपको लाइव परफॉरमेंस भी देखने को मिलेगी जिसमे विश्व प्रसिद्ध डीजे ओली एसे सभी को अपनी धुन पर नचाएंगें। आपको बता दें कि ऑली एसे एक बहुत ही लोकप्रिय संगीत कलाकार हैं जो अपने संगीत और स्टेज शो के लिए प्रसिद्ध हैं। वह एक संगीत कलाकार इटालियन डीजे और अभिनेत्री भी हैं। ज्यादातर वो अपने फैशनेबल आउटफिट और मॉडलिंग की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहतीं हैं।

उनका जन्म 1 जनवरी 1992 को इटली, यूरोप में हुआ था। वो इटालियन हैं। वहीँ उनका लखनऊ में परफॉर्म करने से ही आप इसकी भव्यता का अंदाज़ा लगा सकते हैं। इससे पहले भी सवारियां डीजे नाईट हो चुकी है वहीँ अब इसका सीजन 2 भी होगा। इसका पहला सीजन जहाँ काफी सफल रहा था वहीँ आयोजकों को उम्मीद है कि दूसरा सीजन भी काफी अच्छा होगा और ज़्यादा से ज़्यादा लोग इससे जुडेंगें। 

Tags:    

Similar News