Lucknow Famous Bartan Bazar: लखनऊ में बर्तनों की सालों पुरानी ये बाजार, यहां पर मिलेंगे मीनाकरी से सजे-धजे बर्तन-क्राकरी

Lucknow Famous Bartan Bazar: याहियागंज लखनऊ में बर्तनों की ऐसी बाजार है जहां पर आपको 10 रूपए की चम्मच से लेकर 50,000 रुपए तक की कीमत वाला सामान मिलता है। इस बाजार पर आपको हर क्वालिटी का सामान मिलता है।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2023-01-06 09:40 GMT

लखनऊ में बर्तनों की बाजार (फोटो- सोशल मीडिया)

Lucknow Famous Bartan Bazar: राजधानी लखनऊ के बहुत से बाजारों के बारे में आपने सुना होगा, लेकिन क्या आप बर्तनों की बाजार के बारे में जानते हैं। जीं हां लखनऊ के याहियागंज इलाके में बर्तनों की बड़ी मशहूर और पुरानी बाजार है। यहां पर आपको स्टील, पीतल, कांच, क्राकरी, कुकवेयर के बर्तनों से लेकर रसोईघर में इस्तेमाल होने वाले लेटेस्ट मॉडल के गैस चूल्हा भी मिल जाएंगे। वो भी बहुत ही किफायती दामों पर। 

याहियागंज लखनऊ में बर्तनों की ऐसी बाजार है जहां पर आपको 10 रूपए की चम्मच से लेकर 50,000 रुपए तक की कीमत वाला सामान मिलता है। इस बाजार पर आपको हर क्वालिटी का सामान मिलता है। एक से बढ़कर एक डिजाइन वाली तस्तरी, थाली, बड़े-बड़े थाल, गिलास, टंकी, बिरयानी हांडी से लेकर सब कुछ। 

यहां की पतली-पतली गलियां वैसे आपको ज्यादा पसंद तो नहीं आएंगी, लेकिन जब दिल खुश कर देने वाला सामान आप यहां से खरीदेंगे, तो आपका ध्यान गलियों से हट जाएगा। साथ ही याहियागंज से आप थोक भाव में मेवे भी खरीद सकते हैं। शादी-निकाह में चढ़ावा जाने के लिए यहां पर मेवों की सजी थाली भी आप यहां से खरीद सकते हैं। आइए आपको बताते हैं याहियागंज की मशहूर बर्तनों की दुकानों के बारे में। 

याहियागंज में बर्तनों की मशहूर दुकान 

श्री अग्रवाल बर्तन स्टोर

याहियागंज में दाहिनी तरफ वाली गली में पहली दुकान श्री अग्रवाल बर्तन स्टोर है। यहां पर गैस चूल्हे के लाइटर से लेकर तांबे के पानदान जैसे सभी तरह के पारंपरिक सामान मिलते हैं। 

समय: सुबह 10:30 से रात 8:00 बजे तक

कीमतें: 10 रुपये से शुरू। 

राम जीवन मल महावीर प्रसाद

यहां गली में आपको एक बड़ा सा स्टोर दिखाई देगा। जिसमें पीतल के बर्तन और सजावट के सामान किलो के हिसाब से बेचे जाते हैं। 

समय : सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक

कीमतें: 10 रुपये से शुरू

बद्री प्रसाद संजय कुमार पतीले वाले

याहियागंज की इस दुकान पर आप तांबे, पीतल और एल्यूमीनियम की धातुओं से बने बर्तनों से लेकर कई पारंपरिक खाना पकाने और परोसने वाले बर्तन खरीद सकते हैं। बड़ी कड़ाही से लेकर गिलास और ट्रे तक, सब कुछ आपको यहां मिलेगा। 

समय : सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक

अंकुर मेटल्स होटल वेयर और टेबलवेयर

इस बाजार में सभी तरह के बर्तनों से लेकर रात के खाने की प्लेटें, जग, बुफे सर्विंग ट्रे और यहां तक ​​कि सजावटी टेबल टॉप सबकुछ आपको यहां मिलेगा।

समय : सुबह 10:30 से रात 8 बजे तक

कीमतें: 15 रुपये से शुरू

(Image Credit- Social Media)

लाला बनवारी लाल मुन्ना लाल

राजधानी के याहियागंज बर्तन बाजार में सबसे व्यस्त दुकानों में से एक है। यहां पर आप हाई रेंज सामान से लेकर कम दाम पर भी सामान को अपने हिसाब से खरीद सकते हैं। सुंदर सर्विंग बाउल सेट, चाकू, बर्तन स्टैंड, प्रेशर कुकर के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक खाद्य उपकरण जैसे टोस्टर, मिक्सर ग्राइंडर और जूसर आदि सभी कुछ आपको यहां मिलते हैं।

समय : सुबह 10.30 बजे से रात 8.30 बजे तक

कीमतें: 100 रुपये से शुरू

कन्हैया लाल प्रागदास कोठी

ये बाजार की सबसे पुरानी दुकान, कन्हैया लाल सन् 1880 से चल रही है। परिवार की पांचवीं पीढ़ी अब इस दुकान को संभाल रही है। सिंगल बर्नर गैस स्टोव से लेकर मॉर्डन कुकवेयर तक सभी कुछ आपको यहां पर मिलेगा।

समय : सुबह 11 बजे से रात 8:30 बजे तक

कीमतें: 50 रुपये से शुरू। 

ज़मज़म बर्तन स्टोर

यहां पर मीनाकारी से सजे तांबे, पीतल, फूल के बर्तन आपको मिल जाएंगे। बाकी रसोईघर में इस्तेमाल होने वाले बर्तन भी आपको यहां पर मिलेंगे। पीतल का दीपक, पंडान, गुलाब पास (गुलाब जल छिड़कने वाले), जल चढ़ाने वाला घड़ा सब कुछ आपको यहां पर मिलेगा।

समय: सुबह 10:30 से रात 8:30 बजे तक।

कीमत- 10 रुपये से शुरू।


Tags:    

Similar News