Lucknow Famous Burger: लखनऊ में यहां खाए बेस्ट बर्गर, भूल जाएंगे मैकडोनल्ड और KFC

Lucknow Famous Burger Corner: लखनऊ में बेस्ट बर्गर की तलाश आपकी यहां पूरी हो जायेगी, हम आपके लिए एक शानदार जगह की जानकारी लेकर आए है...

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-07-01 13:46 GMT

Lucknow Famous Burger (Pic Credit-Social Media)

Lucknow Famous Burger Corner: आपने बर्गर किंग और मैकडोनल्ड का बर्गर तो खूब खाया होगा। ये दोनों फ्रेंचाइजी अपने बर्गर के लिए ही जाने जाते है। लेकिन बात जब नॉनवेज प्रेमियों के चिकन बर्गर को आती है तो उसमें ये फ्रेंचाइजी पीछे रह जाते हैं। केएफसी ज्यादा लोगों को पसंद आता है। लेकिन यदि आप लखनऊ में है, तो आपके लिए उससे भी अच्छा एक बेहतरीन विकल्प है। लखनऊ में बर्गर का नया आउटलेट लोगों के बीच खूब चर्चे में है। यह आउटलेट अपने स्वादिष्ट और किफायती बर्गर के लिए लोगों की पसंद बन चुका हैं। इस खास आउटलेट पर जाने से पहले नाम, इनका पता और कीमत सभी यहां जान लें।

यहां खाए बर्गर 

लखनऊ के हजरतगंज में बर्गर का नया आउटलेट लोगों को खूब पसंद आ रहा है। हम बात कर रहे है, लॉर्ड पेट्रिक (Lord Petrik)के खास लोडेड बर्गर की। जहां पर हेल्थी बन , वेजीज और चीज स्लाइस से लोडेड बर्गर वो भी क्रिस्पी पैटी के साथ सर्व किया जाता है। यह आउटलेट का स्वाद बर्गर किंग, मैकडोनल्ड और केएफसी के कई गुना बेहतरीन है। 


नाम: लॉर्ड पेट्रिक (Lord Petrik)

लोकेशन: सपरू मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ

यहां पर मिलने वाला बर्गर क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों में सभी इंटरनेशनल फ्रेंचाइजी को पीछे छोड़ चुका है।


क्या है फूड मेन्यू

लॉर्ड पेट्रिक में आपको बर्गर को वैरायटी जैसे, वेज, नॉनवेज, चिकन बर्गर, आलू पैटी, क्रिस्पी चिकन, चिकन फिंगर, मखनी मसाला, सेज़वान जैसे कई स्वाद में बर्गर मिलेगा। इसके साथ ही यहां पर आपको फ़्रेंच फ्राइज, कोल्ड कॉफी, कैरमल कैपेसिनो, मोइतो जैसे कई चीजे मिलती है। 


कीमत

लखनऊ का यह ऑउटलेट मात्र 49/- रुपए में स्वादिष्ट बर्गर का लुत्फ उठाने का मौका देता है। वहीं आपको मिल कॉम्बो भी सिर्फ और सिर्फ 99/- में मिल जाता हैं। जिसमे फ्रेंच फ्राइस, और एक समर ड्रिंक भी आप एड करवा सकते है।


खास ऑफर का उठाए लुत्फ 

काफी लवर्स के लिए यहां पर स्वादिष्ट और गरमा गर्म स्पेशल काफी के भी ऑप्शन मौजूद है। जिसका मजा आप क्रिस्पी कुकीज के साथ उठा सकते है। और हां यदि आप मंगलवार और गुरुवार को यहां विजिट करते है तो आपको बाई वन पर गेट वन का ऑफर मिलता है। लेकिन हां यह ऑफर सिर्फ और सिर्फ कॉम्बो मील पर ही होता है। आप अपने दोस्तों के साथ इस शानदार ऑफर का लुत्फ उठा सकते है।




Tags:    

Similar News