Lucknow Famous Matka Dosa: लखनऊ में खाए अलग तरह का खास मटका डोसा, स्वाद और सर्विंग का तरीका दोनों लाजवाब

Lucknow Famous Matka Dosa: डोसा तो आपने लखनऊ में बहुत खाया होगा, लेकिन महाराजा डोसा और खास मटका डोसा अपने शहर में नया है...

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-08-04 05:53 GMT

Lucknow Famous Matka Dosa(Pic Credit-Social Media)

Lucknow Famous Matka Dosa Details: प्रदेश की लखनऊ में खाने के शौकिन लोग बहुत मिलेंगे। जो नए फूड आइटम के साथ स्वादिष्ट खाने का हमेशा स्वागत करते है। आपको यहां पर एक से एक फूड आइटम्स का विकल्प मिलता है। जिसमे वेज नॉनवेज दोनों ही प्रकार में वैरायटी मिलती है। बस जरूरत है, खाने के लिए उचित जगह पर पहुंचने की। यहां हम आपको डोसा के एक नए और स्वादिष्ट प्रकार के बारे में बताने जा रहे हैं। आपने डोसा तो बहुत खाया होगा, लेकिन कभी मटका डोसा और महाराजा डोसा खाया है क्या? नहीं न तो चलिए हम आपको बताते है, आपको नवाबों के शहर में स्वादिष्ट डोसा का वैरायटी कहा मिलेगा?

लखनऊ में खाए मटका डोसा

अब लखनऊ में मिल रहा है महाराजा और मटका डोसा यह कांसेप्ट बहुत ही नया है। जितना यूनिक ये आइडिया है उतना ही ज्यादा खास इसका स्वाद है। यदि आप भी ये अलग वैरायटी का डोसा अपने शहर में खाना चाहते है तो ये आर्टिकल पूरा पढ़िए, जिससे आप लोकेशन के साथ खाने की कीमत के लिए अपना बजट भी जान जायेंगे। 



नाम: डोसा वर्स (Dosaverse)

लोकेशन: आशियाना चौराहा, अपोजिट बेईमान लड्डू, लखनऊ 

साउथ इंडियन खाने की वैरायटी का भरमार 

यह कोई रेड़ी पटरी पर लगने वाला स्ट्रीट फूड जैसा नहीं है, हम बात कर रहे है डोसावर्स की यह रेस्टोरेंट खास तौर पर अपने महाराजा एंड मटका डोसा के लिए जाना जाता है। यहां पर आपको 101 तरह का डोसा खाने को मिलेगा। याद रेस्टोरेंट अपने साउथ इंडियन खाने के लिए ही ज्यादा फेमस है। आपको इसी पहले शहर में कही भी डोसा की इतनी बड़ी वैरायटी खाने का अवसर शायद ही मिला होगा। 



कीमत और फूड मेन्यू 

यहां पर उत्पम, चावल, इडली, पाव भाजी, तरह तरह के ड्रिंक्स जैसे काफी चाय, मोइतो के विकल्प भी आपको यहां मिल जायेंगे। 15 से 30 रुपए में आपको चाय कॉफी मिल जायेगी, रही बात खाने की तो वो भी आपको 80 से 400 रूपए तक में मिल जायेगा। यहां साउथ इन्डियन खाने की गजब ही वैरायटी आपको मिलती है। 



क्या खास है मटका डोसा में?

मटका डोसा बनाया तो साधारण डोसे की तरह ही है, बस इसे सर्व करने के दौरान सांभर और इसकी ग्रेवी को छोटे से मटके में निकाला जाता है। उसी के ऊपर गार्निशिंग करने के साथ डोसा के पेपर को भी कोने बनाकर रखा जाता है। तो एक बार अपने शहर में मटका डोसा खाने जरूर जाए।



Tags:    

Similar News