Lucknow Famous Shiv Mandir: लखनऊ के 4 प्रमुख शिव मंदिर, सोमवार को कर सकते है जलाभिषेक

Famous Shiv Mandir In Lucknow: यदि आप लखनऊ में भगवान शिव के मन्दिर की तलाश में है तो यहां पर आपको सही जानकारी मिल सकती है..

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-06-16 06:38 GMT

Lucknow Famous Shiv Mandir Details (Pic Credit-Social Media)

Top 5 Shiv Temple In Lucknow Details: लखनऊ शहर के क्षेत्र में आपको विभिन्न देवी देवताओं के मन्दिर देखने को मिलते है। महादेव की भक्ति में कई लोग हर सोमवार को महादेव के दर्शन करने की मंशा रखते है। श्रद्धालु भगवान शिव के प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व वाले लिंगम पर दूध, पानी, बेल के पत्ते और अन्य पवित्र वस्तुएं चढ़ाने के लिए मंदिरों में जाते हैं। यदि आप भी लखनऊ के भगवन शिव के मंदिर की तलाश कर रहे है तो आपके लिए ये आर्टिकल मददगार साबित हो सकता है। आप बुद्धेश्वर, मनकामेश्वर, भूतनाथ मंदिर, और कोणेश्वर मंदिर प्रमुख है। जो लखनऊ में शिव भक्तों के बीच काफी मान्यता रखते है। चलिए जानते है लखनऊ के प्रसिद्ध 5 प्रमुख मंदिरों के बारे में..

चंद्रिका देवी मंदिर(Chandrika Devi Mandir)

गोमती नदी के तट पर लखनऊ के मुख्य शहर से दूर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर आध्यात्मिक के साथ शांति और सुकून पाने के लिए एक अच्छी जगह है। हालाँकि यह मुख्य रूप से देवी चंद्रिका को समर्पित है, लेकिन यहां देवी मंदिर में भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर भी है। किंवदंतियों के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर की स्थापना लक्ष्मण के पुत्र राजकुमार चंद्रकेतु ने देवी चंद्रिका के सम्मान में की थी। यहां विराजमान माता को देवी पार्वती का एक रूप माना जाता है।



मनकामेश्वर मन्दिर (Mankameshwar Mandir)

लखनऊ के अमीनाबाद इलाके में स्थित मनकामेश्वर मंदिर पूरी तरह भगवान शिव को समर्पित है, यह मंदिर गोमती नदी के तट पर स्थित है। यह शहर के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, मनकामेश्वर मंदिर एक पवित्र स्थल है, जहाँ माता सीता को वनवास में छोड़ने के बाद लक्ष्मण आए थे। मंदिर का पुनर्निर्माण लगभग 500 वर्ष पहले नागा साधुओं द्वारा किया गया था।



बुद्धेश्वर महादेव(Buddheshwar Mahadev)

लखनऊ के मोहन रोड पर स्थित सबसे पुराने मंदिरों में से एक, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर है, जिसकी स्थापना राजा बख्शी ने की थी। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम, उनकी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण ने वनवास के दौरान इस स्थान पर भगवान शिव की पूजा की थी। वैसे तो पूरे साल यहां बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। शिव जी से जुड़े विशेष दिन पर खासकर बहुत भीड़ होती है।



भूतनाथ मन्दिर (Bhootnath Mandir)

भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर लखनऊ के इंदिरा नगर में स्थित है। भगवान शिव के साथ-साथ इस मंदिर में भगवान हनुमान, देवी पार्वती और नंदी जैसे देवताओं की मूर्तियाँ भी हैं। इस मंदिर का बहुत महत्व है, जिसके कारण इस पूरे क्षेत्र का नाम भूतनाथ बाज़ार रखा गया है। महाशिवरात्रि के पवित्र दिन भी हजारों भक्त भगवान शिव को श्रद्धांजलि देने आते हैं। शांति और आध्यात्मिकता का अनुभव करने के लिए यह मंदिर एक आदर्श स्थान है।



कोणेश्वर महादेव (Koneshwar Mahadev)

लखनऊ में गोमती नदी के तट पर स्थित एक और मंदिर है कोनेश्वर मंदिर, जिसकी मान्यता त्रेता युग से जुड़ी हुई है। मंदिर के नाम के साथ एक दिलचस्प कहानी भी है, जिसके अनुसार मंदिर का निर्माण करते समय भगवान शिव की मूर्ति को ऐसे स्थान पर स्थापित किया जाना था, जहाँ स्थानीय लोग और पुजारी आसानी से पहुँच पाए। लेकिन हर बार जब मूर्ति को किसी ऐसे स्थान पर स्थापित किया जाता, तो वह वापस अपने मूल स्थान पर आ जाती थी। तीन-चार प्रयासों के बाद, यह तय हुआ कि मंदिर को उसके मूल स्थान पर ही बनाया जाएगा। महाशिवरात्रि और सावन के महीने में मंदिर में भारी भीड़ होती है।



Tags:    

Similar News