Lucknow Jankipuram History: लखनऊ जानकीपुरम का इतिहास, फ़ेमस फ़ूड, मार्केट्स और भी बहुत कुछ

Lucknow Jankipuram History: लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक प्रसिद्ध शहर है। इस शहर में हर चीज नवाबी अंदाज में देखने को मिलती है।

Update: 2024-03-08 04:57 GMT

Jankipuram History (Photos - Social Media)

Jankipuram History : लखनऊ भारत के उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी है। प्रशासनिक रूप से यह लखनऊ ज़िले के अंतर्गत आता है। लखनऊ हमेशा से एक बहुसांस्कृतिक शहर रहा है। यहां के शिया नवाबों द्वारा शिष्टाचार, खूबसूरत उद्यानों, कविता, संगीत और बढ़िया व्यंजनों को हमेशा संरक्षण दिया गया। लखनऊ को "नवाबों के शहर" के रूप में भी जाना जाता है। लखनऊ उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी है और यह भारतीय संस्कृति, विरासत, इतिहास, और रसोई के लिए मशहूर है। यहां पर मुगल और नवाबी शासन के समय के विरासत के कई प्रमुख स्थान हैं जैसे कि बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, रुमी दरवाज़ा, चोटी चौराहा, आदि। इसके अलावा इस शहर का खाना दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

जानकीपुरम का इतिहास

जानकीपुरम, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का एक आवासीय और वाणिज्यिक परिसर है. यह लखनऊ के बड़े क्षेत्रों में से एक है. जानकीपुरम में लखनऊ विश्वविद्यालय का एक परिसर भी है. यहां इतिहास की किताबें भी मिलती हैं.
जानकीपुरम लखनऊ का पाचवां रिहायशी क्षेत्र है जानकीपुरम 10 खंडों में बंटा है, जो , सेक्टर A से आरंभ होता है:-
सेक्टर‘ए
सेक्टर‘एच
सेक्टर‘च
सेक्टर ए बी सी डी थाना विकास नगर के अंतर्गत आते हैं और बाकि सेक्टर थाना जानकीपुरम के अंतर्गत I जानकीपुरम के डाकघर का पिन कोड 226021 हैI भारत का प्रमुख राजमार्ग NH-24 जो की लखनऊ -दिल्ली राजमार्ग से जाना जाता है यही से होकर गुजरता हैI यहाँ का नजदीकी रेलवे स्टेशन मोहीबुल्लापुर हैI कुर्सी रोड, ठेरी पुलिया, साठ फीट यहाँ के मुख्य व्यापारिक केंद्र है इसके अलावा यहाँ पर कुर्सी रोड की सब्जी मंडी भी बहुत व्यस्त मंडी है, जानकीपुरम के अलावा यहाँ से लगे हुए क्षेत्र जैसे अलीगंज, विकासनगर, कल्यानपुर, आदिल नगर के लोगो के लिए दैनिक आहार में लायी जाने वाली वस्तुओ का एक केंद्र है जहा प्रतिदिन लगभग २००० लोग आते हैं और सब्जियां और फल खरीदते हैंI यहाँ पर सिटी लाइफ मॉल भी है जो आकर्षण का केंद्र हैI

Jankipuram History 


जानकीपुरम का प्रसिद्ध खाना

यहां की विशेषता उत्तर भारतीय मुगलीय खाने के और भी पसंदीदा और स्वादिष्ट डिशों में है। गलौटी कबाब, टुंडे कबाब, नहारी, बिरयानी, और मटन करी लखनऊ के खास डिशों में से हैं।

कबाब - कबाब का नाम सुनते ही किसी के भी मुंह में पानी आ जाता है। लखनऊ के जिस स्थान पर जाएंगे वहां आपको ए-वन कबाब खाने को मिलेगा। ये स्वाद में बहुत ही लाजवाब होता है।

बिरयानी - बिरयानी हर किसी को बहुत पसंद होती है। ये हर जीभ का स्वाद होती है। लखनऊ की बिरयानी इतनी फेमस है कि एक बार खाने पर आप उसे दोबारा खाने की जरुर सोचेंगे। फुटपाथों और सड़कों पर आप मसालेदार बिरयानी की खूशबू से ही अपने आप को रोक नहीं पाएंगे। यहां आपको वेज और नॉन-वेज दोनों तरह की बिरयानी मिलेगी।

वेज खान पराठा - यहां आपको वेज कबाब के साथ एक नया स्वाद मिलेगा। जिसको कहते हैं वेज कबाब विद परांठा। लखनऊ की सड़को पर ये इतना प्रसिद्ध है कि आप इसको खाए बिना रुक नहीं पाएंगे और अगर एक बार खा लेंगे तो उसका स्वाद भूल नहीं पाएंगे। यहां आपको रस मलाई, गुलाब जामुन, काजू कतली, पिस्ता बर्फी, चंद्रकला, मोतीचूर के लड्डू आदि मिल जाएंगे।


Jankipuram Famous Food


जानकीपुरम का प्रसिद्ध बाजार

अमीनाबाद बाज़ार - अमीनाबाद लखनऊ स्ट्रीट शॉपिंग के लिए सब से बेस्ट जगह जय। यह हलचल भरा बाज़ार चिकनकारी परिधानों, पारंपरिक गहनों, इत्र और हस्तशिल्प के लिए जाना जाता है।

चौक बाजार - चौक बाजार लखनऊ के पुराने जमाने के आकर्षण का प्रतीक है। अपने पारंपरिक बाज़ारों के लिए जाना जाने वाला यह बाज़ार उन लोगों के लिए स्वर्ग है, जो ज़रदोज़ी का काम, मिट्टी के बर्तन और पारंपरिक आभूषण जैसे प्रामाणिक लखनवी हस्तशिल्प की तलाश में हैं। कबाब, बिरयानी और मिठाइयों सहित स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का आनंद लेना न भूलें।

नखास मार्केट - नखास मार्केट एक छिपा हुआ स्थान है जो शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है। अपनी उत्कृष्ट चूड़ियों के लिए प्रसिद्ध, यह रंगीन और जटिल डिजाइन वाले कांच, लाख और धातु की चूड़ियों की एक श्रृंखला प्रदान करता है। पारंपरिक पोशाक, वस्त्र और सहायक उपकरण के बाज़ार का अन्वेषण करें जो लखनऊ की पारंपरिक शिल्प कौशल को दर्शाते हैं।

जनपथ मार्केट - हजरतगंज के पास स्थित जनपथ मार्केट फैशन प्रेमियों के लिए एक लोकप्रिय अड्डा है। इसमें कई दुकानें हैं जो किफायती कीमतों पर ट्रेंडी परिधान, जूते, सहायक उपकरण और घरेलू सजावट के सामान पेश करती हैं। जब तक आप जीवंत जनपथ बाज़ार की खोज में नहीं निकल जाते तब तक खरीदारी करने के लिए तैयार हो जाइए।

Jankipuram Famous Market


Tags:    

Similar News